ये आसान आई मेकअप लुक्स आपको देंगे कूल समर वाइब्स

किसी भी तरह के आई मेकअप लुक को अपनी आंखों पर करने से पहले आप अपनी आई शेप को ध्यान में जरूर रखें और उसी के हिसाब से ही अपने लिए परफेक्ट आई मेकअप चुनें।

easy eye makeup looks for summer in hindi

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं। वहीं मेकअप को खास बनाने के लिए बेस के साथ-साथ आई मेकअप का खास रोल होता है। वैसे तो आपको इन्टरनेट पर कई तरह के मेकअप लुक्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप गर्मियों के लिए आसान सा मेकअप लुक ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

इस आर्टिकल में हम आपको दिखाने वाले हैं आपको कुछ ट्रेंडी और आसान आई मेकअप लुक और साथ ही बताएंगे इन लुक्स को क्रिएट करने के कुछ आसान और कूल टिप्स ताकि आपका मेकअप लुक दिखे सबसे प्यारा और खूबसूरत।

आउटर कार्नर को करें हाइलाइट

outer corner eye makeup

न्यूड आई लुक तो आजकल सभी को बेहद पसंद आता है। साथ ही इस तरह का मेकअप लुक हर तरह के आउटफिट के साथ खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि इस आई मेकअप में केवल आई बेस को सेट करके आंखों के आउटर कार्नर पर न्यूड ब्राउन कलर से डेप्थ क्रिएट की गई है। साथ ही इनर कार्नर की तरफ सिल्वर या बेज कलर से हाइलाइट किया गया है। इसके अलावा ध्यान रहे कि आप इनर कार्नर और आउटर कार्नर के कलर्स को सही तरीके से ब्लेंड कर लें। वहीं अगर आप बिगिनर हैं तो आउटर कार्नर के लिए ज्यादा डार्क कलर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।

इसे भी पढ़ें :जानें क्या होती है मेकअप में टाइट लाइनिंग और इसे करने का तरीका

कोहल आई मेकअप

kohl eye makeup look

अगर आप काजल लगाने की शौकीन हैं तो इस तरह का आई मेकअप आपको बेहद पसंद आएगा। वहीं इस तरह का आई मेकअप करने के लिए आप काजल पेंसिल से आंखों के ऊपर की वॉटरलाइन पर टाइटलाइनिंग करें। साथ ही नीचे की वॉटरलाइन पर आप काजल लगायें। आंखों के नीचे वाली वॉटरलाइन के लिए आप थोड़ा बोल्ड काजल लगाएं और चाहे तो मोटा काजल भी लगा सकती हैं। इसके बाद आप इसे फ्लैट ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से अच्छी तरह से स्मज सकर लें। इस तरह का आई मेकअप आपको गर्मियों में बोहो लुक देने में मदद करेगा।इसे भी पढ़ें :आपके लुक को बोल्ड बना देंगे 5 मिनट में होने वाले ये आई मेकअप

कलरफुल आई मेकअप लुक

वहीं आजकल कैट आई स्टाइल आई मेकअप काफी चलन में है। वहीं इसे यूनीक लुक देने के लिए आप आंखों के नीचे की वॉटर लाइन पर कलरफुल काजल का इस्तेमाल सकती हैं और ऊपर लिड एरिया पर न्यूड या न्यूट्रल कलर के आई शैडो की मदद से आई लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह का आई लुक ज्यादातर पहनी हुई ड्रेस के कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से चुना जाता है। वहीं अगर आपकी आंखें गोल हैं और आप उन्हें बादाम जैसी शेप देना चाहती हैं तो इस तरह का आई मेकअप चुन सकती हैं। लिप्स के लिए आप पिंक न्यूड कलर को चुन सकती हैं।

अगर आपको आई मेकअप के ये आसान लुक्स और इन लुक्स को क्रिएट करने के टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP