herzindagi
best divas and collection of sabyasachi mukherjee

प्रियंका चोपड़ा से लेकर कैटरीना कैफ तक, बॉलीवुड Divas के टॉप सब्यसाची लुक्स

डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी बॉलीवुड डीवाज के सबसे पसंदीदा डिजाइनर्स में से एक माने जाते हैं। ऐसे में उनके बेस्ट लुक्स पर एक नजर डाल लीजिए।
Editorial
Updated:- 2020-04-25, 12:07 IST

अगर बात करें कि बॉलीवुड में सबसे बेस्ट डिजाइनर्स की तो कई नाम सामने आते हैं और उनमें से एक है सब्यसाची मुखर्जी। बॉलीवुड में किसी भी बड़े इवेंट के लिए सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन्स हिट रहते हैं। ट्रेडिशनल फंक्शन या शादी हो तब तो यकीनन सब्यसाची के डिजाइन्स बहुत पसंद किए जाते हैं। सब्यसाची मुखर्जी पिछले 20 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं उन्होंने कई टॉप हिरोइन्स के सबसे बेहतरीन लुक्स क्रिएट किए हैं। तो चलिए हम आज आपको बताते हैं उन लुक्स के बारे में जो हमारी लिस्ट में सबसे अच्छे हैं।

दीपिका पादुकोण -

सब्यसाची मुखर्जी ने दीपिका की शादी के लगभग सभी आउटफिट्स डिजाइन किए थे। मेहंदी से लेकर शादी और बाद में रिसेप्शन तक सब कुछ। दीपिका ने अपनी शादी के रिसेप्शन में जो 'दिल गुल्दस्ता' लहंगा पहना था उसका तो जवाब नहीं। सब्यसाची मुखर्जी द्वारा क्रिएट किए गए सबसे अच्छे लुक्स में से एक ये था। दीपिका पादुकोण का ये लुक बहुत से लोगों को पसंद आ रहा था।

deepika padukone in sabyasachi collection

इसी के साथ, अगर साड़ियों की बात करें तो फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने कई सारी साड़ियां पहनी, लेकिन उनमें से एक ये साड़ी कुछ खास थी। ग्रीन रंग की सिल्क साड़ी दीपिका पर काफी अच्छी लग रही थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक रंग का फ्लोरल ब्लाउज पहना था जो और भी ज्यादा अच्छा लग रहा था। इसी के साथ, हेवी ज्वेलरी वाला लुक भी काफी अच्छा लग रहा था।

इसे जरूर पढ़ें- HZ Exclusive: सब्यसाची की मॉडल Varshita Thatavarthi ने कैसे लिखी सुंदरता की नई परिभाषा, जानिए

अनुष्का शर्मा-

जहां तक बात अनुष्का शर्मा की है तो उनके शादी वाले लहंगे का जवाब ही नहीं था। इटली के टस्कनी में हुई इस शादी में वहां के माहौल के हिसाब से ही दूल्हा दुल्हन का लुक क्रिएट किया गया था। अनुष्का शर्मा इस लुक में काफी अच्छी लग रही थीं। इसके अलावा, अगर देखा जाए तो उनके लहंगे ने एक नया ट्रेंड स्थापित कर दिया था जिसमें पेस्टल रंग के लहंगों का फैशन शुरू हो गया था।

anushka sharma in sabyasachi collection

इसके अलावा, अगर अनुष्का के सबसे बेस्ट लुक्स को देखें तो दिवाली 2019 में पहना गया उनका सिंपल लेकिन ट्रेडिशनल लहंगा हैवी ज्वेलरी के साथ काफी अच्छा लग रहा था। ये सब्यसाची लहंग अनुष्का शर्मा पर काफी अच्छा लग रहा था। ब्लैक एम्ब्रॉइडरी वाला ब्लाउज इसे और भी अच्छा लुक दे रहा है।

कैटरीना कैफ-

सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में कैटरीना कैफ बहुत ही खूबसूरत रेड लहंगे में पहुंची थीं। डिजाइनर सब्यसाची की ये लहंगा क्रिएशन सिंपल और स्वीट होने के साथ-साथ बहुत ही खूबसूरत भी है। कैटरीना का लुक इसमें काफी क्लासी लग रहा है। यकीनन ये उनके बेस्ट लुक्स में से एक है।

katrina kaif in sabyasachi collection

इसी के साथ, हाल ही में कैटरीना कैफ ने एक बहुत ही खूबसूरत फ्लोरल लहंगा पहना था। कैटरीना कैफ ने इस लुक में स्टेटमेंट इयररिंग्स का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, उन्होंने बैकलेस स्पेगेटी चोली और मिनिमम लुक को निखारा था। कैटरीना का ये लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था। इस लहंगे में जरी गोटा बॉर्डर का इस्तेमाल हुआ था। यकीनन सब्यसाची मुखर्जी की काफी अच्छी क्रिएशन है ये लहंगा।

इसे जरूर पढ़ें- Throwback Fashion Diaries: अनुष्का शर्मा ने अपने वेडिंग लुक को लेकर डिजाइनर सब्यसाची से कही थीं ये दो बातें

 

प्रियंका चोपड़ा-

प्रियंका चोपड़ा की शादी का लहंगा तो सभी को याद ही होगा। इस लहंगे को लोगों ने इतना पॉप्युलर किया कि अब लगभग हर जगह इसकी कॉपी मिलती है। सब्यसाची मुखर्जी ने इस लहंगे को कस्टमाइज कर प्रियंका चोपड़ा के लिए बनाया था। उनका लहंगा ट्रेडिशनल रेड को वापस ट्रेंड में ले आया था। यकीनन प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे को हम सभी ने काफी पसंद किया था।

priyanka chopra in sabyasachi collection

प्रियंका के बेस्ट लुक्स में से एक थी ये साड़ी। अपने जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में प्रियंका ने फ्रांस में ये साड़ी पहनी थी। उनका ये लुक काफी अच्छा लग रहा था। यकीनन इस साड़ी को देखते ही समर वाइब्स मिल रही हैं। प्रियंका की ये पेस्टल साड़ी हमारे फेवरेट लुक्स में से एक है।

 

आलिया भट्ट-

आलिया भट्ट के स्टेटमेंट लुक्स में से एक था उनका लाइम ग्रीन लहंगा जो उन्होंने सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में पहना था। आलिया भट्ट का ये लुक काफी अच्छा था और यकीन मानिए ये लुक अभी तक लोगों को याद है। सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ ये लहंगा आलिया पर काफी अच्छा लग रहा है।

alia bhatt in sabyasachi collection

इसी के साथ, आलिया ने अपनी एक आउटिंग पर सब्यसाची का रेड कुर्ता और वेलवेट घाघरा पहना था। ये शरारा लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होंने हैंड एम्ब्रॉइडरी वाला दुपट्टा भी लिया था। उन्होंने जिस तरह के इयररिंग्स पहने थे वो उनका विंटेज चार्म दिखा रहे थे। उनके बाल एक पोनीटेल में बंधे हुए थे और यकीनन उनका लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा था।

अब हमारी लिस्ट में तो सब्यसाची मुखर्जी के ये बेस्ट लुक्स हैं। अगर आपकी लिस्ट में भी कोई और हो तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

All Photo Credit: Pinterest/ Sabyasachi Instagram Account/ Priyanaka chopra instagram/ Alia bhatt fan page/ Anushka sharma and katrina kaif instagram account

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।