पानी हेल्थ के लिए अमृत है इसलिए हमें भरपूर मात्रा में और अच्छा पानी पीना चाहिए। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली की ही बात कर लीजिए जो वह खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए एक महंगे ब्रांड का पानी पीते हैँ। इस ब्रांड के पानी की बोतल की कीमत उतनी है जितनी किसी के एक दिन की सैलेरी होती है। आज इस आर्टिकल में हम इस महंगे बोतल की ही बात करेंगे।
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं और विराट कोहली भी। विराट कोहली खुद को फिट रखने के लिए सुबह-शाम जिम में पसीना बहाते हैं। और समय-समय पर अपने फिटनेस की फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इसलिए वे अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखते हैं। शायद फिटनेस को ही ध्यान में रखकर ही दोनों पति-पत्नी इस महंगे ब्रांड का पानी पीते हैं।
विराट कोहली खाने-पीने में कोई कोताही नहीं बरतते हैं। वे जंकफूड बिल्कुल भी नहीं खाते हैं। हमेशा वे घर का बना हुआ हेल्दी खाना ही खाते हैं। इसी तरह अनुष्का शर्मा भी खुद को फिट रखने के लिए ऑयली खाने से परहेज करती हैं। वह भी बाहर का खाना बिल्कुल नहीं खाती हैं। शूटिंग में घर के बने हुए दाल-चावल ही खाती हैं।
ये दोनों पति-पत्नी ना केवल अपने खाने का ख्याल रखते हैं बल्कि पीने के पानी में भी लापरवाही नहीं बरतते हैं। वे एक अच्छी कंपनी का पानी पीते हैं। गौरतलब है कि उनके लिए पीने का पानी फ्रांस से आता है। ऐसा बताया जाता है कि वो एवियन ब्रांड का पानी पीते हैं। यह एक खास तरह का पानी है जो काफी महंगा है। इस पानी की कीमत 600₹ प्रति लीटर के आस-पास है। विराट कोहली दुनिया में जहां भी जाते हैं, केवल यही पानी पीते हैं। जबकि दुनिया में जहां भी इस पानी के मिलने की संभावना नहीं होती, वहां इस पानी को अपने साथ ले जाते हैं।
यह पानी काफी हेल्दी है। यह एक विशेष प्रकार का पानी है जो वजन घटाने और तनाव दूर रखने आदि में मददगार साबित होता है। इनके पीने के पानी का एक महीना का खर्चा लगभग चालीस हजार तक होता है।
इसे जरूर पढ़ें: सावधान ! ठंडा पानी पीने से हो सकते हैं ये 7 रोग
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कभी भी अनहेल्दी खाना नहीं खाते हैं। स्नैक्स में फ्राइड चिप्स की जगह वीट क्रैकर्स या इसी तरह की हेल्दी चीजें खाना पसंद करते हैं। इन दोनों को फ्राइड चिकन बिलकुल भी पसंद नहीं है। क्योंकि इसमें काफी ऑयल होता है। वैसे अब तो अनुष्का शर्मा वेजेटेरियन हो गई हैं। इसलिए वे चिकन नहीं खाती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।