अपनी आने वाली फिल्म हीरा मंडी और प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली रिचा चड्डा इन दिनों अपने लुक्स को लेकर भी इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही हैं। इनकी शेयर की गई हर तस्वीर में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। ऐसे ही इनके लुक्स को आप भी ट्राई कर सकती हैं और इफ्तार पार्टी लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपको ट्रेडिशनल आउटफिट स्टाइल करने का मौका मिलेगा। चलिए आपको भी दिखाते हैं इनके लुक्स।
अनारकली सूट
View this post on Instagram
अगर आपको अनारकली पहनना पसंद है और इफ्तार पार्टी में इसे स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं तो रिचा चड्डा के इन लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने व्हाइट कलर का गोटा पट्टी वर्क वाला अनारकली वियर किया है। जिसे नेट फैब्रिक से तैयार किया गया है। आप भी इसे वियर कर सकती हैं। मार्केट में ऐसे अनारकली सूट के अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें आप 1000 से 2000 रुपये में खरीद सकती हैं।
काफ्तान सूट
View this post on Instagram
इफ्तार पार्टी में कुछ यूनिक ट्राई करने के लिए आप रिचा चड्डा के इस काफ्तान लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने प्रिंटेड कट वर्क गोटा वाले सूट को वियर किया है। जिसे Rimple & Harpreet ने डिजाइन किया है। आप इस सूट को बाजार से खरीदकर इस बार पार्टी में पहन सकती हैं। इसमें लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा। इस डिजाइन के सूट गर्मियों के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। (साड़ी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: कॉटन साड़ी का खुला पल्लू नहीं बनता इवन, तो डॉली जैन की इन टिप्स को करें फॉलो
कलीदार अनारकली सूट
View this post on Instagram
आप शरारा के साथ कुछ यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो रिचा चड्डा के इस सूट डिजाइन को भी आप पार्टी में वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने कलीदार अनारकली सूट का शरारा के साथ वियर किया है। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप चाहें तो शरारा को शॉर्ट कुर्ती के साथ भी वियर कर सकती हैं। जिसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरीके के सूट आपको आसानी से मिल जाएंगे।
रिचा चड्डा के इन ट्रेंडी लुक्स को आप इस बार पार्टी में स्टाइल करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी। साथ ही कुछ नया ट्राई कर पाएंगी। (मैक्सी ड्रेस)
इसे भी पढ़ें: बोल्ड लुक के लिए एक्ट्रेस के साड़ी डिजाइन से लें आइडिया
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों