Rekha Fashion: रेखा के इन आइकोनिक लुक्स ने लूटी फैंस की वाह-वाही, जानें क्या है इनकी खासियत

स्टाइलिश दिखने के लिए आप किसी भी सेलेब्रिटी के लुक को अपनी बॉडी के हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड का ख्याल रखें।

rekha iconic fashion styles

वैसे तो बॉलीवुड की कोई भी एक्ट्रेस स्टाइलिश दिखने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं। वहीं बॉलीवुड आइकॉन रेखा का फैशन स्टेटमेंट इतने सालों के बाद भी टॉप पर है। हालांकि वह ट्रेडिशनल वियर के साथ ही तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं।

copper silk saree

आइकोनिक लुक पाने के लिए एक्ट्रेस रेखा कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। इनके सभी लुक्स ग्रेसफुल होने के साथ-साथ में काफी रॉयल भी नजर आ रहे होते हैं। तो आइये देखते हैं रेखा के कुछ स्टाइलिश और आइकोनिक लुक्स। साथ ही बताएंगे इन लुक्स की खासियत के बारे में-

रेखा का मनीष मल्होत्रा लुक

rekha manish malhotra

वैसे तो एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को नजर आ जाते हैं। वहीं इनके स्टाइलिश लुक्स में से एक इनका मनीष मल्होत्रा के स्टाइल किए ये लुक्स भी हैं। अपने लुक्स को 90s से इंस्पायर किया गया है। वहीं यह सभी लुक्स रेखा ने एक फोटोशूट के दौरान पहने हैं।

इसे भी पढ़ें:वेडिंग सीजन में रेखा की तरह दिखना है स्टाइलिश तो फॉलो करें ये टिप्स

कांजीवरम साड़ी लुक

kanjeevaram saree rekha

रेखा के आइकोनिक लुक की बात करें तो सिल्क साड़ी में कांजीवरम डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह के लुक के साथ एक्ट्रेस बालों का जुड़ा बनाकर हेयर एक्सेसरीज के लिए फ्रेश गजरे को लगाना पसंद करती हैं। वहीं रेड लिप्स और हैवी ज्वेलरी स्टाइल कर रेखा बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ें:रेखा के इन आइकॉनिक मूवी लुक्स को देख फैंस भी कहते हैं दिल चीज क्या है आप हमारी जान लीजिए

हैदराबादी साड़ी लुक

hyderabadi saree

धोती स्टाइल साड़ी के साथ लूज पल्लू को एक्ट्रेस ने स्टाइल किया है। इस तरह के लुक को हैदराबादी स्टाइल कहा जाता है। हालही में हुई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत हैदराबादी स्टाइल साड़ी को स्टाइल किया है। गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी के साथ में इस लुक में रेखा फैशन स्टेटमेंट क्रिएट करती नजर आ रही हैं।

अगर आपको साड़ी के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP