herzindagi
red colour party wear outfits for women

Red Colour Outfits: रेड कलर के ये आउटफिट्स आपको देंगे परफेक्ट पार्टी वियर लुक

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आपको बॉडी टाइप के हिसाब से ही आउटफिट को स्टाइल करना चाहिए। इसके लिए आप सेलेब्रिटी लुक्स को फॉलो कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-11, 15:05 IST

स्टाइलिश लुक पाने के लिए हम अपने लुक में स्टाइल की जाने वाली सभी चीजों को बॉडी टाइप के हिसाब से ही स्टाइल करना पसंद करते हैं। इसके लिए आपको कई डिजाइंस और लुक्स ऑनलाइन भी देखने को मिल जाएंगे। बदलते दौर में लेटेस्ट कलर ट्रेंड भी ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है।

कलर की बात करें तो रेड कलर को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह एवरग्रीन ट्रेंड में भी रहता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं रेड कलर के आउटफिट्स के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस और बताएंगे इन आउटफिट्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स- 

रेड कलर साड़ी डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor 🤍 (@shanayakapoor02)

 

वैसे तो रेड कलर में आपको कई साड़ी के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन स्टाइलिश लुक पाने के साथ-साथ ट्रेडिशनल वाइब को बरकरार रखने के लिए आप रेड कलर की घरचोला साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। यह खूबसूरत साड़ी डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत द्वारा डिजाइन की गई है।

Styling Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप अनकट डायमंड में ग्रीन स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें: Saree For 40 Plus: 40 की उम्र में दिखना है तो स्टाइलिश रानी मुखर्जी की तरह स्टाइल करें साड़ी

मॉडर्न लहंगा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nitika Gujral (@nitikagujralofficial)

 

आजकल मोनोक्रोमेटिक लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर नीतिका गुजराल द्वारा डिजाइन किया गया है। देखने में इस तरह का लुक आपको मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। इस तरीके के मिलते-जुलते लहंगे आपको मार्केट में लगभग 3000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

Styling Tip: इस तरीके के लुक के साथ आप ग्रीन स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Sequin Border Saree: फुल की जगह केवल बॉर्डर पर सीक्वेन वर्क वाली इन साड़ी डिजाइंस में दिखेंगी स्टाइलिश

शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती सूट 

sharara suit for women

शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती आजकल काफी चलन में है। इस खूबसूरत हॉल्टर नेकलाइन वाले सूट को डिजाइनर मोहित छाबरिया द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह के पेप्लम कुर्ती वाले फैंसी सूट आपको स्ट्रैट शरारा के साथ रेडीमेड भी आसानी से मिल जाएंगे।

Styling Tip:  इस तरह के लुक के साथ हैवी इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।

 

 

अगर ईशा अंबानी के पहनें हुए ब्लाउज और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।