इस गणेश चतुर्थी इन एक्ट्रेस के साड़ी लुक को करें रीक्रिएट और दिखें गॉर्जियस

इस गणेश चतुर्थी अगर आप एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं और उनके लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

indian festival

त्योहार चाहे कोई सा भी हो महिलाओं के लिए खास ही होता है। हर औरत बाकी औरतों से खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है। महिलाओं को मौका मिल जाता है अच्छे से तैयार होने का। लेकिन आप सभी औरतों से अलग कैसे दिखे यह बात बेहद जरूरी है।

इसलिए आज हम आपके लिए एक्ट्रेस के डिजाइनिंग साड़ी लुक लाए हैं, जिन्हें आप रीक्रीएट कर सकती हैं और अपना खूबसूरती को और भी ज्यादा निखार सकती हैं। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

अंकिता लोखंडे का महाराष्ट्रीयन लुक

ankita lokhande saree look

इस तस्वीर में अंकिता लोखंडे ने रेड बॉर्डर वाली ब्यूटीफुल येलो साड़ी को महाराष्ट्रीयन स्टाइल में कैरी किया है। इस गणेश चतुर्थी आप भी अंकिता की तरह धोती स्टाइल साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं वरना इन तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं-

  • आप चाहें तो अंकिता की तरह सेम महाराष्ट्रियन साड़ी लुक कैरी कर सकती है।
  • अंकिता ने एल्लो सिल्क साड़ी पहनी है। पीले रंग को शुभ माना जाता है पर आप चाहे तो लाल या संतरी रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं।
  • आप साड़ी को ओपन पल्लू या फिर फिर प्लेट्स बना कर कंधे पर पिनअप कर सकती हैं।
  • अंकिता ने साड़ी के साथ औढनी को अलग से कैरी किया है पर अगर आप नहीं लेना चाहती तो न लें।
  • ब्लाउज स्लीव्स को अगर 3/4 ही रखेंगी तो ज्यादा अच्छा लगेगा। बाकी अगर आप हाफ या फुल स्लीव बनाना चाहती है तो बना सकती है।
  • अंकित ने चुडियां हरे रंग की पहनी है जो उनकी साड़ी से हट कर है पर आप अपने साड़ी के कलर कॉन्ट्रास्ट से मैचिंग चुडियां पहन सकती हैं।
  • आप अगर अंकिता की तरह महाराष्ट्रियन नथ डालेंगी तो अच्छी लगेगी।
  • अगर आपकी साड़ी भी अंकिता की तरह सिंपल है तो आप भी हैवी नेकलेस पहन सकती हैं।

माधुरी दीक्षित का सी ग्रीन साड़ी लुक

madhuri saree look

इस तस्वीर में माधुरी दीक्षितने ऑरेंज बॉर्डर वाली सी ग्रीन रंग की सिल्क साड़ी को कैरी किया है। आप चाहे तो माधुरी दीक्षित की तरह ही साड़ी को कैरी कर सकती हैं वरना इन तरीकों से भी इस लुक को रीक्रिएट किया कर किया जा सकता है-

  • आप माधुरी की तरह ओपन पल्लू रख सकती हैं।
  • आपको अगर यह रंग पसंद नहीं है तो आप दूसरे रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं।
  • माधुरी ने मेसी लॉ बन बनाया है मगर आप चाहें तो बाल खुले भी रख सकती हैं या गूथ की चोटी भी बना सकती हैं।
  • आप चाहें तो महाराष्ट्रियन स्टाइल में भी साड़ी को कैरी कर सकती हैं।
  • आप हैवी नेकलेस की जगह चोकर भी पहन सकती हैं।
  • अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो सिर्फ हैवी इयररिंग्स को ही कैरी कर सकती हैं।

श्रद्धा कपूर जैसा साड़ी लुक

shraddha

इस तसवीर में श्रद्धा कपूर ने गोल्डन बॉर्डर वाली बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। श्रद्धा ने साड़ी को बहुत ही अच्छे तरीके से कैरी किया है पर आप थोड़ा अलग तरीके से इसे स्टाइल कर सकती हैं-

  • आप चाहें तो श्रद्धा की तरह ओपन पल्लू रख सकती हैं वरना प्लेट्स बना कर कंधे पर पिनअप कर सकती हैं।
  • श्रद्धा ने हाथों में गोल्डन बैंगल डाले हैं पर आप अपने साड़ी के कलर कॉन्ट्रास्ट से मैचिंग चुडियां या कड़ा भी पहन सकती हैं।
  • श्रद्धा ने 3/4 स्लीव्स बनाई हैं पर चाहें तो पफ स्लीव्स या हाल्फ स्लीव्स भी बनवा सकती हैं।
  • श्रद्धा ने टाईट लॉ बन बनाया है और गजरा भी लगाया है। अगर आप चाहें तो बालों को खुला, स्टेट, कर्ल या गूथ की चोटी भी बना सकती हैं।
  • आप किसी भी तरह की डिजाइनर नथ पहन सकती हैं, जो आपके लुक को और भी निखार देंगी।

इसी तरह की स्टाइलिंग टिप्स हम आपके लिए रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP