
साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है जब इसे बांधने की बात आती है, तो हम अक्सर पार्लर जाते हैं या घर के उस सदस्य को ढूंढते हैं, जो अच्छे से साड़ी पहना सके। इसकी वजह से कई बार ज्यादा समय तैयार होने में लग जाता है। अगर आपके साथ भी यही परेशानी होती है, तो इसके लिए आप रेडीमेड स्कर्ट साड़ी को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की स्कर्ट साड़ी को आप वियर कर सकती हैं।

अगर आपको कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना है, तो इसके लिए आप इस ब्लू कलर की रफल स्कर्ट साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की रेडीमेड साड़ी आपको मार्केट में 1,000 से 1,500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। जिसे आप डिजाइनर ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप चाहें तो बेल्ट या किसी फैंसी एक्सेसरीज को एड कर सकती हैं। इससे साड़ी लुक और भी अच्छा लगेगा। इस साड़ी की खास बात यह होती है कि इसे पहनने में समय काफी कम लगता है। इसलिए आप इसे किसी भी पार्टी में अपने आप ड्रेप कर सकती हैं।

अगर आप किसी नाइट पार्टी में जा रही हैं, तो इसके लिए एथनिक वियर ऑप्शन में इस रेड कलर की फ्रिल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी काफी क्लासी और स्टाइलिश लगती है। इसमें आपको स्कर्ट के नीचे नहीं बल्कि पल्लू में हैवी डिजाइन मिलेगा। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 1,000 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: रोजाना पहनने के लिए साड़ी के ये डिजाइंस रहेंगे बेस्ट, देखें तस्वीरें

अगर आपको पार्टी में कुछ स्टाइल साड़ी पहनने का मन है, तो इसके लिए आप इस ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको स्कर्ट में थोड़ा सा घेर वाला डिजाइन मिलेगा। इसके साथ पल्लू पर रफल डिजाइन मिलेगा। इससे साड़ी और भी सुंदर लगेगी। इसी के साथ ब्लाउज थोड़ा हैवी डिजाइन में मिलेगा। इस तरह की साड़ी के साथ आपको ज्यादा एक्सेसरीज ऐड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपका लुक भी अच्छा लगेगा। इस तरह की साड़ी आप पार्टी में पहनकर जल्दी तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: साड़ी के ये कलर्स हर मौके पर आते हैं काम, मिलेगा बेस्ट लुक
इस बार जल्दी तैयार होने के लिए ट्राई करें रेडीमेड स्कर्ट साड़ी। इसे पहनना काफी आसान है। साथ ही, इसे पहनने के बाद आप खूबसूरत लगेंगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।