भारत के सबसे जाने-माने परिवार अंबानी के चर्चे तो दुनियाभर में गूंज रहे हैं। नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। अंबानी लेडीज के स्टाइलिश लुक्स एक के बाद एक सुर्खियां बना रहे हैं।
राधिका के हर लुक में कोई न कोई खासियत है। तो आइये राधिका मर्चेंट के वेडिंग ब्राइडल लुक। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स की खासियत के बारे में-
View this post on Instagram
राधिका मर्चेंट ने विदाई लुक के लिए मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ रेड कलर का लहंगा स्टाइल किया है। इस बनारसी ब्रोकेड लहंगे पर कारचोबी वर्क किया गया है। रेड और गोल्डन कलर के इस ट्रेल दुपट्टे को लुक के साथ स्टाइल किया गया है।
View this post on Instagram
ब्राइडल लुक के लिए राधिका ने ऑफव्हाइट और रेड कलर के इस खूबसूरत घाघरे को पहना है। इस खास मौके पर राधिका ने डिजाइनर अबू जनि संदीप खोसला का डिजाइनर घाघरा पहना है। इस घाघरे को पानेतर डिजाइन कहा जाता है। वहीं इसमें सीक्वेन, फ्लोरल, ताम्बा टिक्की और लाल रेशम की कारीगिरी करके तैयार किया गया है। वील के लिए जाली और कट वर्क ट्रेल वर्क किया गया है। इसमें जारदोजी वर्क किया गया है। इसकी लेंथ 80 इंच लंबी हैं। दुपट्टे के लिए टिश्यू फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।
इसे भी पढ़ें: Interesting Facts: गुजरात की मशहूर ब्राइडल पानेतर साड़ी की 7 खास बातें जानें
View this post on Instagram
इसके अलावा राधिका मर्चेंट बारात में डांस करती हुई नजर आईं थी और इस लुक के लिए राधिका ने हॉट पिंक कलर का लेस वर्क वाला लहंगा स्टाइल किया है। इस लुक में राधिका ने काफी सिंपल डिजाइन को बेहद खूबसूरती के साथ स्टाइल किया है।
अगर आपको राधिका मर्चेंट का ब्राइडल लुक पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।