herzindagi
radhika merchant wedding bridal looks pics

Radhika Merchant Wedding: हीरे से बने लहंगे से लेकर बांधनी घाघरे तक, नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के सभी लुक्स में है कोई खास बात

Radhika Merchant Fashion: अपने हर लुक में राधिका मर्चेंट किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं राधिका के सभी लुक्स में कोई न कोई खासियत जरूर छिपी हुई है।
Editorial
Updated:- 2024-07-13, 12:10 IST

अंबानी लेडीज अपने लक्ज़री लाइफस्टाइल के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वहीं फिलहाल अनंत-राधिका की शादी के चर्चे दुनियाभर में नजर आ रहे हैं। ऐसे में होने वाली अंबानी बहू यानी राधिका मर्चेंट के वेडिंग लुक्स भी एक के बाद एक सामने आ रहे हैं।

राधिका की हर आउटफिट में कोई न कोई खास बात जरूर है। तो आइये देखते हैं राधिका मर्चेंट के सभी वेडिंग लुक्स। साथ ही, जानेंगे इन लुक्स के पीछे छिपी खासियत के बारे में- 

राधिका मर्चेंट का विदाई लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

विदाई लुक के लिए राधिका मर्चेंट ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ रेड कलर का लहंगा स्टाइल किया है। इस बनारसी ब्रोकेड लहंगे पर कारचोबी वर्क किया गया है।

राधिका मर्चेंट का ब्राइडल लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

ब्राइडल लुक के लिए राधिका ने ऑफव्हाइट और रेड कलर के इस खूबसूरत लहंगे को पहना है। इस खास मौके पर राधिका ने डिजाइनर अबू जनि संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहना है।

राधिका मर्चेंट का हल्दी लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dolly Jain 🇮🇳 (@dolly.jain)

हल्दी लुक के लिए राधिका ने बेहद खूबसूरत मोगरे से बने दुपट्टे को स्टाइल किया है। इस खूबसूरत डिजाइनर लुक को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। इस लुक में असल फूलों से बनी ज्वेलरी को स्टाइल किया है। इसके अलावा रेड कलर के लहंगे में भी राधिका का एक लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

radhika in red lehenga

राधिका मर्चेंट का पूजा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dolly Jain 🇮🇳 (@dolly.jain)

 

पूजा और अन्य फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी को स्टाइल किया है। इसके अलावा मल्टी कलर के लहंगे में भी राधिका का लुक सामने आया है। 

राधिका मर्चेंट का क्लासी ब्लैक लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

ब्लैक कलर अपने आ में ही बेहद क्लासी लुक देने में मदद करता है। वहीं इस खूबसूरत चेनमेल साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। बता दें कि ब्लैक कलर आजकल फैंसी और पार्टी वियर लुक के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तरह की साड़ी आपको रेडीमेड से लेकर कस्टमाइज करवाकर भी पहनी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Radhika Merchant Garba Night Look: गरबा नाइट में पर्पल कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट का संगीत लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

संगीत के लिए डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ ऑम्ब्रे शेड लहंगा पहना है। इस लहंगे की कीमत लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस खूबसूरत भरे हुए लहंगे पर क्रिस्टल डायमंड से कारीगरी की गई है। ओपन हेयर स्टाइल ने लुक में चार चांद लगा दिए है। मॉडर्न टच के लिए ऑफ शोल्डर ब्लाउज बेस्ट है।

राधिका मर्चेंट का गरबा नाइट लुक 

radhika merchant dandiya

गरबा नाइट पर राधिका ने पर्पल कलर के लहंगे को पहना है। लहंगे की बात करें तो इस पर गोटा-पट्टी और गुजराती स्टाइल बांधनी वर्क किया गया है। इस खूबसूरत डबल दुपट्टे वाले लुक को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

इसे भी पढ़ें:  Radhika Merchant Fashion: राधिका मर्चेंट के पहनें ये गाउन लुक्स हैं बेस्ट, आप भी कर सकते हैं सस्ते में री-क्रिएट

राधिका मर्चेंट का घाघरा लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dolly Jain 🇮🇳 (@dolly.jain)

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस खूबसूरत बांधनी घाघरा को डिजाइन किया है। बंधेज बनाने के लिए कुल 35 मीटर कपड़ा इस्तेमाल किया गया है। वहीं दुपट्टे के बॉर्डर पर मां दुर्गा का डिजाइन बनाया है। बता दें कि बांधनी प्रिंट घागरा लुक को बनाने के लिए गोल्ड की तार से जारदोजी वर्क किया गया है। बालों चोटी बनाकर जदाई बिलाऊ हेयर एक्सेसरी को स्टाइल किया है।

 

अगर आपको राधिका मर्चेंट के लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।