herzindagi
Gender neutral hair ideas

Pride Month: जेंडर न्यूट्रल लुक के लिए इन हेयर कट को करें ट्राई

अगर आप जेंडर न्यूट्रल ट्रेंड को फॉलो करती हैं तो इसके लिए आप इन हेयरकट को ट्राई करके अपने लुक को मॉडर्न बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-06-19, 18:52 IST

जेंडर न्यूट्रल ट्रेंड अब सिर्फ कपड़ो तक ही सीमित नहीं रहा है। बल्कि अब ये हेयर स्टाइल, एक्सेसरीज और बालों में भी दिखने लगा है। इसकी लोकप्रियता इतनी है की लोग इसे सबसे ज्यादा फॉलो करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर लोग जेंडर न्यूट्रल ट्रेंड को सर्च करते दिखाई देते हैं। बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेस हैं जो इस ट्रेंड को सबसे ज्यादा फॉलो करती हैं। अगर आपको भी जेंडर न्यूट्रल ट्रेंड पसंद है तो इसके लिए आप यहां बताए गए हेयर कट को भी ट्राई कर सकती हैं, इसमें आप ट्रेंडी के साथ-साथ नए लुक में दिखाई देगी।

वेवी शॉट लेंथ हेयर कट

Wave short length haircut

अगर आपको छोटे बाल रखने पसंद है तो इसके लिए आप वेवी शॉट लेंथ हेयर कट को ट्राई कर सकती हैं। इसमें लेयर करके बालों को काटा जाता है, ताकि वो अलग-अलग लेंथ में डिवाइड हो सके। इस तरह के लुक हर एक आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। अगर आपके बाल घने है तो उसमें ये काफी अच्छा लगेगा। ये सबसे ज्यादा कराए जाने वाला हेयरकट है।

इसे भी पढ़ें: शॉर्ट हेयर डोंट केयर' लुक चाहती हैं, तो बज़ और बुसी ब्रावो हेयरकट बारे में जानें

बॉब हेयर कट

Bob hair cut

अक्सर हम अलग-अलग तरह के हेयर कट के बारे में सर्च करते हैं ताकि उन्हें अपने बालों में स्टाइल कर सके। जिसमें सबसे पहला नाम आता है बॉब हेयर कट का। अगर आपके बाल घने हैं तो इस तरह के हेयर कट को ट्राई करें। ये इस टेक्सचर के बालों में काफी अच्छा लगता है साथ ही आपके लुक को भी खूबसूरत बनाता है। बॉब हेयर कट कराने के बाद भी आप इसमें कई तरह के आसान हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं जैसे- साइड ब्रेड और टू ब्रेड लुक ऐसे और भी लुक हैं, जिन्हें बनाया जा सकता है।

साइड पार्ट पिक्सी हेयर कट

Side part pixi haircut

कई सारी लोग होते हैं जिन्हें साइड पार्ट हेयर स्टाइल पसंद होते हैं। इसलिए वो साइट पार्ट पिक्सी हेयर कट (हेयर कटिंग स्टाइल) करना भी पसंद करते हैं। कई ऐसे सेलेब्स होंगे जिन्हें आपने देखा होगा। ये काफी ट्रेंडी हेयर कट है। इसमें एक साइड के बाल लंबे होते हैं और दूसरी साइड को ट्रीम करके बालों को छोटा किया जाता है। आप चाहे तो ट्रीमिंग वाली साइड पर स्टार या फिर और भी डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। हेयर कट को और बेहतर दिखाने के लिए आप लंबे बालों को हाइलाइट भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मोटे चेहरे पर खूब जचेंगे ये हेयर कट, आप भी करें ट्राई

ऐसे कई सारे हेयर कट हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। ये हर कोई करवा सकता है और अपने लुक को बेहतर बना सकता है।

HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया। इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम पहल का हिस्सा।  #LivingWithPride 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।