शॉर्ट हेयर डोंट केयर' लुक चाहती हैं, तो बज़ और बुसी ब्रावो हेयरकट बारे में जानें

अगर आप फेशनेवल हैं और जेंडर न्यूट्रल ट्रेंड को फॉलो करती हैं तो ट्राई करें इन हेयर स्टाइल्‍स को। ये हेयर स्टाइल्‍स आपको देंगे सुपर मॉडर्न लुक। आइए जानें इनके बारे में।

know about buzz cut main

जेंडर न्यूट्रल ट्रेंड अब सिर्फ पोशाकों में ही नहीं बल्कि सजने संवरने और बालों में भी दिखने लगा है और इसकी लोकप्रियता भी अपने चरम पर है। हाल ही में एक सोशल वेबसाइट द्वारा किए गए सर्वे में ये पाया गया कि हजारों लोगों में से 725 लोगों ने जेंडर न्यूट्रल ट्रेंड वाले बाल कटवाने के विकल्प को इंटरनेट पर ढूंढा। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि Z पीढ़ी के लड़कों की तरह लड़कियां भी लोकप्रिय हेयर स्टाइल्‍स में समान रूप से रुचि ले रही हैं। दूसरी ओर, ये एक संकेत है कि लंबे लहराते बाल, चोटी या बैंग्स अब लंबे समय तक लड़कियों की पहली पंसद नहीं रहने वाली। रनवे से लेकर रेड कारपेट तक इसकी झलक देखने को मिल रही है। आजकल जेंडर न्यूट्रल ट्रेंड काफी पंसद किया जा रहा है। तो आइए जानें इन हेयर कट्स के बारे में।

bhushi bravo haircut inside

इसे जरूर पढ़ें: बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए ओजोन हेयर ट्रीटमेंट है सबसे बेहतर, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

बज़ हेयर कट

लॉब, पोनीटेल या मेनबैन लड़कों पर बुरा नहीं दिखता। सहस्राब्दियों की बदौलत स्त्रीत्व दिखाने की दुविधा अब बहुत दूर चली गई है। लड़कियां पीछे नहीं रहीं। कई लड़कियां, बिल्कुल लड़कों की तरह, बिना किसी झिझक के बज़ और अंडरकट हेयरस्‍टाइल अपना रही हैं। इससे स्त्री का लालित्य कम नहीं होता, बल्कि व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति स्पष्ट होती है। ऐसे बालों को संभालना आसान होता है और ये दिखने में स्टाइलिश लगते हैं। आज के हेयर स्टाइलिस्ट भी इन हेयर स्टाइल को प्राथमिकता दे रहे हैं। वैसे अगर आप बज़ हेयर कट (क्‍या आपको हेयरकट करवाने की जरूरत है) करवाना चाहती हैं तो इससे पहले आपको हेयर स्टाइलिस्ट से परामर्श जरूर ले लेना चाहिए। साथ ही आप अपने सिर और चेहरे की मूल संरचना को भी समझें। सामने के बालों की शुरुआती रेखा और पीछे की तरफ समाप्त होने वाली रेखा का अनुमान लगाने की जरूरत है। ऐसा करके आपको ये निर्धारित करने में आसानी होगी की बज़ हेयर कट आप पर अच्‍छा लगेगा या नहीं। चूंकि ये बहुत छोटा कट है, इसलिए चेहरे पर कोई आवरण नहीं होता है। बालों को बांधने की जरूरत नहीं पड़ती। ये आपको एक बोल्ड लुक देता है और चेहरे पर ज्‍यादा स्पष्ट दिखता है। इस कट के लिए आपको खुद को मानसिक रूप से तैयार करने की भी जरूरत है।

about buzz cut inside

शॉर्ट कट लाइटनिंग हेयरस्टाइल

अगर आप 'शॉर्ट हेयर डोंट केयर' लुक चाहती हैं, तो शॉर्ट कट लाइटनिंग हेयरस्टाइल आपके लिए उपयुक्त है। अगर आप अपने बालों को थोड़ा बड़ा रखना चाहती हैं, तो आप ऐसा भी कर सकती हैं, ये बुरा नहीं दिखेगा। इसमें बालों को काटने के बाद क्लिपर और शेवर की मदद से सिर के वांछित जगहों पर बालों के इस डिजाइन को बनाया जाता है। इस कट पर सभी कलर (बालों को ब्‍लीच करने के तरीके) अच्‍छे लगते है इसलिए आप अपने बालों को ऐश, पिंक या किसी भी रंग में रंगवा सकती हैं। ऐसे कलर बोल्ड हेयर स्टाइल को बोल्ड लुक देती हैं।

अंडरकट

हालांकि, अगर आप ऐसे छोटे बाल नहीं चाहती हैं तो अंडरकट भी चुन सकती हैं। इस हेयरस्टाइल में पूरे बालों को नहीं बल्कि कुछ जगहों को शेविंग करके बज़ कट (Bob Cut के लिए इन बातों पर दें ध्यान) दिया जाता है। बाकी बालों को लंबाई वैसी ही रखी जाती है। सिर पर अलग-अलग तरह के डिजाइन बनाने के लिए अंडरकट्स का भी इस्‍तेमाल किया जाता है। अंडरकट्स आमतौर पर सिर के दोनों तरफ, कान के पास और गर्दन के किनारे पर अधिक आकर्षक बनाने के लिए इस्‍तेमाल होता है। हालांकि, अगर आप इतना ज्‍यादा बदलाव नहीं चाहती हैं तो पिक्सी कट इस मामले में आपके लिए एक सुरक्षित विकल्प है।

know about bhushi bravo haircut inside

बुसी ब्रावो कट

हर साल आउटफिट के साथ नए हेयर स्टाइल और आइडिया जुड़ जाते हैं। बिग ब्रावो पिछले कुछ सालों से चलन में सबसे ऊपर है। ये आमतौर पर लड़कों में देखा जाता है। लेकिन हाल के दिनों में लड़कियों के बीच भी इस प्रकार कट यानी बुशी मैन ब्रावो की लोकप्रियता बढ़ी है। दमदार लुक बनाने में यह अतुलनीय है। इस कट से अधिक आत्मविश्वास झलकता है और ये आकर्षक लगता है।

about bhushi bravo haircut inside

इसे जरूर पढ़ें: कोविड 19: घर पर सैलून जैसे बाल कैसे काटें? जानें किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

तो अब आप भी इनमें से किसी कट के बारे में अगर सोच रही हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP