कॉटन साड़ी पहनना हर लड़की को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है साथ ही कम्फर्टेबल होती है। लेकिन इसे अटैक्टिव बनाने के लिए जरूरी होता है अच्छा ब्लाउज डिजाइन। अगर वो परफेक्ट नहीं होगा तो आपका लुक अच्छा दिखाई नहीं देगा। इसलिए आपको हमेशा अपने साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अच्छा डिजाइन अपने बालों में क्रिएट कराना चाहिए, ताकि आप उन्हें कहीं भी पहनकर जाएं तो अच्छी लगे। यहां हम आपको बताएं किस तरीके के ब्लाउज डिजाइन आपके लिए परफेक्ट होंगे और इन्हें कैसे स्टाइल करें।
पीटर पैन कॉलर ब्लाउज
यह ब्लाउज डिजाइन लड़कियों काफी पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे किसी भी ओकेजन या फिर ऑफिस में स्टाइल किया जा सकता है। इसकी खास बात ये है कि इसकी नेकलाइन और स्लीव्स दोनों डिफरेंट होती है जिसकी वजह से ब्लाउज काफी स्टाइलिश लगता है। इसमें आप आगे बटन का डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं, साथ ही कट स्लीव्स, पफ स्लीव्स या फिर फुल स्लीव्स इन्हें अपने हिसाब से क्रिएट करा सकती हैं।
कॉलर को फ्रेंच कट ही डिजाइन कराएं वो ही इसमें अच्छा लगेगा। इसके बाद इसे सिंपल कॉटन साड़ी के साथ स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश और सोबर दिखने के लिए ट्राई करें पेस्टल कलर की साड़ी
सिंपल ब्लाउज डिजाइन
ब्लाउज डिजाइन के अलग-अलग डिजाइन को हम ट्राई करते हैं। उन्हें डिफ्रेंट स्टाइल में डिजाइन कराते हैं। अगर आपको सिंपल ब्लाउज डिजाइन पहनना पसंद है तो इसके लिए आप वी-नेक ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं और पीछे भी इसी डिजाइन को रीक्रिएट करा सकती हैं। ये दिखने में सिंपल होता है। लेकिन कॉटन साड़ी के साथ अच्छे से जाता है। इसमें आप आगे भी बटन लगा सकती हैं और पीछे भी इसे क्रिएट कर सकती हैं। आप चाहे तो बो भी डिजाइन करा सकती हैं।
हाल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन
अगर आपकी गर्दन लंबी है तो इसके लिए आप हाल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को आप किसी भी साड़ी डिजाइन के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप चाहे तो लॉन्ग नेकलेस या फिर चोकर सेट (चोकर सेट डिजाइन) भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप चाहे तो अलग से एम्ब्राइडरी भी करा सकती हैं जो इसे एक अलग लुक दे।
इसे भी पढ़ें: शादी के बाद किसी खास मौके पर ऐसे हों तैयार, मिलेगी खूब तारीफ
इन बातों का रखें खास ध्यान
- ब्लाउज डिजाइन कराते समय फेब्रिक का खास ध्यान रखें।
- अपने सही साइज से ब्लाउज डिजाइन क्रिएट कराएं।
- इस बात का ध्यान रखें कि जो भी डिजाइन बनाएं उसे आप कभी भी स्टाइल कर पाएं।
- कॉटन साड़ी के साथ हैवी फेब्रिक के ब्लाउज न बनाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Instagam/ Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों