Pantone Colour 2024: Peach Fuzz है साल 2024 का रंग, बॉलीवुड की हसीनाएं भी कर चुकी हैं स्टाइल

अब बस कुछ ही दिनों में हम साल 2024 का स्वागत करेंगे। आने वाले साल में फैशन की दुनिया में फिर नए ट्रेंड्स दिखेंगे। इसके साथ ही साल 2024 का रंग की घोषणा हो चुकी है। आने वाले साल में हम पीच रंग का जलवा देखेंगे। 

meaning behind pantone colour of the year

पैनटोन एक ऐसी कंपनी है, जो हर साल ट्रेंड्स को एनलाइज करते हुए नए साल के रंग घोषित करती है। साल 2024 के लिए भी उन्होंने एक सौम्य और सुंदर रंग की घोषणा कर दी है। हमने इस साल ह्यूमन कॉन्फ्लिक्ट के नजारों को करीब से देखा और इसलिए मानवीय करुणा का प्रतीक मानते हुए पैनटोन ने पीज फज रंग को कलर ऑफ ईयर 2024 के नाम से घोषित किया है। इसे साल का रंग क्यों घोषित किया है और इसे कैसे स्टाइल किया जा सकता है, आइए इस आर्टिकल में जानें।

पैनटोन कलर ऑफ द ईयर, 2023 कौन सा रंग है?

View this post on Instagram

A post shared by PANTONE (@pantone)

सेंसुअल और सौम्य रंग पैनटोन 13-1023 पीच फज, दया और कोमलता की भावना से जुड़ा है। यह रंग केयरिंग, शेयरिंग और सपोर्ट का संदेश देता है। यह एक ऐसा वॉर्म और कंफर्टेबल रंग है, जो एकजुटता की को उजागर करती है।

क्यों है पीज फज रंग इतना खास?

meaning of peach fuzz colour

पीच फज, एक हल्का, फ्रूटी टोन का रंग है, जो शांति संचार करता है। पैनटोन कलर इंस्टीट्यूट की वाइस प्रेसिडेंट, लॉरी प्रेसमेन के मुताबिक, "हम अपने जीवन में बहुत उथल-पुथल से गुजर रहे हैं और हमें ऐसे रंग की जरूरत है जो करुणा का प्रतीक बने। ऐसी दुनिया में जो अक्सर उत्पादकता और बाहरी उपलब्धियों पर जोर देती है, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने इनर सेल्फ का ध्यान रखें और उसके महत्व को पहचानें। आधुनिक जीवन की हलचल के बीच राहत, रचनात्मकता और मानवीय संबंध के क्षण खोजें। जैसे-जैसे हम वर्तमान में आगे बढ़ते हैं, हम इस बात का रिइवैल्युएशन करते हैं कि क्या महत्वपूर्ण है।"

वह आगे कहती हैं, "जिस रंग को हमने साल 2024 के अपने पैनटोन रंग के रूप में चुना है, वह हमारी उन लोगों के करीब रहने की इच्छा को व्यक्त करने के लिए आवश्यक है जिन्हें हम प्यार करते हैं। एक ऐसा रंग जिसकी सौम्य छाया और उसकी उपस्थिति हमें भविष्य की ओर ले जाती है।"

इसे भी पढ़ें: पेस्टल कलर के ऑउटफिट लगते हैं बेहद सोबर, आप भी करें ट्राई

बॉलीवुड की हसीनाएं इस रंग में बिखेर चुकी हैं जलवा

यह रंग भले ही साल 2024 का रंग हो, लेकिन इससे पहले भी हमने हमारी बॉलीवुड की हसीनाओं को पीच के कई शेड्स में जलवे बिखरेते देखा है। खुशी कपूर से लेकर करीना कपूर खान तक कई हसीनाओं को इसे स्टाइल करते देखा जा चुका है।

खुशी कपूर

एक्ट्रेस खुशी कपूर ने साल 2019 में इस खूबसूरत रंग को स्टाइल करके सबसे होश उड़ा दिए थे। उन्होंने श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी में यह पीच रंग का इवनिंग गाउन पहना था।

करीना कपूर खान

kareena wearing peach coloured saree

पिछले सास करीना कपूर खान डांस इंडिया डांस के एक एपिसोड में मनीष मल्होत्रा की सीक्विन साड़ी में नजर आई थीं। उस साड़ी का रंग पीच ही था और प्लंजिंग नेक वाले सिल्क ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और स्टोन नेकलेस के साथ उन्होंने इसे स्टाइल किया था।

इसे भी पढ़ें: शेव्ड आइब्रो से लेकर सस्टेनेबल फैशन तक, Gen Z साल 2024 में इंस्टाग्राम पर इन ट्रेंड्स को देंगे बढ़ावा

आलिया भट्ट

साल 2019 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट में आलिया भट्ट को एक सुंदर से गाउन में देखा गया था। न्यू पीच रंग के सिल्क गाउन में आलिया बेहद खूबसूरत लगी थीं। इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप और एक सिंपल ब्रेड हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया था।

आने वाले साल में भी इस रंग में और कितनी हसीनाओं को देखा जाएगा, यह तो वक्त बताएगा। हमें तो यह रंग बेहद सुंदर लगा। आपका इस बारे में क्या विचार है, हमें लिख भेजें। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP