herzindagi
Celebrity party dresses

बेस्ट फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पाना है मॉडर्न लुक, पलक तिवारी की ये 3 ड्रेसेस रहेंगी बेस्ट

Palak tiwari western dresses: आपको भी अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस नजर आना है, तो पलक तिवारी के इन वेस्टर्न आउटफिट्स से आप आइडिया ले सकती हैं। यह ड्रेसेस आपको पार्टी में सबसे डिफरेंट और स्मार्ट लुक देंगी।
Editorial
Updated:- 2025-08-22, 16:29 IST

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पलक कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा पलक आए दिन अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अभिनेत्री ने बेहद कम उम्र में अच्छा नाम कमा लिया है। यंग गर्ल्स पलक के फैशन सेंस को काफी फॉलो करती हैं। उनके इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक हर ऑउटफिट का अंदाज जुड़ा होता है। अपने हर लुक को पलक काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। यदि आपको भी पलक तिवारी का ड्रेसिंग सेंस पसंद आता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में उनके कुछ वेस्टर्न आउटफिट्स का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहनकर कयामत ढहा सकती हैं। आइए फिर देख लेते हैं पलक तिवारी के मॉडर्न ऑउटफिट और उनको कैरी करने का तरीका।

नूडल स्ट्रैप मिडी ड्रेस

पलक तिवारी ब्लू कलर की नूडल स्ट्रैप मिडी ड्रेस में काफी स्मार्ट अंदाज में नजर आ रही हैं। बर्थडे पार्टी के लिए यह काफी कैजुअल और स्टाइलिश ड्रेस रहेगी। साथ ही, ऐसी ड्रेसेस काफी कम्फर्टेबल भी रहती हैं। इनके संग आप सिल्वर चेन विद पेंडेंट, स्टोन इयररिंग्स और हाफ कर्ली ओपन हेयर रख सकती हैं। इस ड्रेस के संग थोड़ा बोल्ड मेकअप जचेगा। गर्मियों के लिए यह मिडी ड्रेस बेस्ट ऑप्शन है। इसके संग आप क्लच भी ले सकती हैं और हाई गोल्डन हील्स से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

palak tiwari hot looks

सिक्विन वर्क बार्बी शार्ट ड्रेस

यदि आपको पार्टी में बर्थडे गर्ल से भी गॉर्जियस लुक में नजर आना है तो उसके लिए यह सिक्विन वर्क शार्ट बार्बी स्टाइल ब्लैक शार्ट ड्रेस परफेक्ट रहेगी। ऐसी ड्रेसेस कैरी करने के बाद काफी मॉडर्न लुक देती हैं। इनके संग आप स्टड इयररिंग्स, हाई पोनी और सिक्विन वर्क वाली हील्स कैरी कर सकती हैं। यह ड्रेसेस नाइट पार्टीज में ज्यादातर पहनी जाती हैं। ऐसे में आप पलक तिवारी की इस ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: पलक तिवारी के वेस्टर्न लुक को करें रीक्रिएट, दिखेंगी ग्लैमरस

palak tiwari black dress

ट्राउजर एंड टॉप

बेस्ट फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में क्लासी लुक चाहिए तो पलक तिवारी की तरह व्हाइट ट्राउजर और क्रॉप टॉप लुक बेस्ट है। यह पेयर कैरी करने के बाद आप पार्टी में सबसे अलग नजर आएगी। इसके संग आप बालों को स्ट्रेट करके ओपन रखें। साथ ही मेकअप को ग्लॉसी टच देकर पैरों में व्हाइट कलर की हाई हील्स पहनें। ऐसे ऑउटफिट लंबी हाइट वाली लड़कियों पर खूब जंचते हैं। इनके संग आप कोई भी व्हाइट कलर के फंकी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: Latest Blouse Designs: पलक तिवारी के ये 5 बोल्ड डीप नेक ब्लाउज बढ़ा देंगे आपकी खूबसूरती

palak tiwari indian looks

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagam/palak Tiwari

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।