हैवी वर्क साड़ी को स्टाइलिश बनाएंगे ये ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन

अगर आप किसी फंक्शन में हैवी साड़ी पहनने वाली हैं तो उसके लिए अच्छे डिजाइन के ब्लाउज होने भी जरूरी है, ताकि आपका लुक खूबसूरत लगे।

Trendy blouse designs ideas off shoulder

जिस तरीके से महिलाओं को अलग-अलग तरह की साड़ी पहनना पसंद होती है वैसे ही उन्हें ब्लाउज के अलग-अलग डिजाइन भी साड़ी के साथ स्टाइल करना पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, ब्लाउज डिजाइन अच्छा न होने के कारण महिलाएं साड़ी पहनना ही छोड़ देती हैं।

आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है आप घर के खास फंक्शन या फिर ऑफिस पार्टी में हैवी साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें भी आप अलग-अलग डिजाइन को अपने हिसाब से तैयार कर सकती हैं। इन ब्लाउज डिजाइन को न सिर्फ साड़ी के साथ बल्कि लहंगे के साथ भी पहना जा सकता है।

स्ट्रेट ऑफ शोल्डर ब्लाउज

Off shoulder blouse designs ideas

अगर आपको नेकलाइन फ्लॉन्ट करना पसंद नहीं है तो इसके लिए आप स्ट्रेट ऑफ शोल्डर ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। ऐसे डिजाइन वाले ब्लाउज सबसे ज्यादा हैवी वर्क साड़ी के साथ या फिर लहंगे के साथ अच्छे लगते हैं। इसमें आप पर्ल वर्क वाले ब्लाउज को भी स्टाइल कर सकती हैं वरना सिंपल वर्क ब्लाउज को भी पेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 7 डीप बैक ब्‍लाउज डिजाइन्‍स में आप दिखेंगी बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस जैसी स्‍टाइलिश

पफ स्लीव्स ऑफ शोल्डर ब्लाउज

Puff sleves blouse

पफ स्लीव्स आजकल काफी ट्रेंड में है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। लेकिन ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन में ये काफी अच्छा लगता है। इस तरह के ब्लाउज का एक्सपेरिमेंट आप एक बार जरूर ट्राई करें। जिसमें आप काफी कूल दिखाई देंगी। इस डिजाइन को आप सिंपल रखें, ताकि आपकी साड़ी और ज्यादा हैवी न लगे।

टिप्स: आप नेट की पफ स्लीव्स भी बनवा सकती हैं।

डीप ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन

डीप नेकलाइन ज्यादातर महिलाओं को पहनना पसंद होती है। आपको पसंद है तो इसके लिए आप डीप ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये ब्लाउज डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगाएंगे। साथ ही एक स्टाइलिश लुक क्रिएट करने में मदद करेंगे। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को आप नेट वर्क वाली हैवी साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

टिप्स: इसको सिलवाने के लिए जो भी फैब्रिक आप चुनें जो आप आसानी से पहन सके।

इसे भी पढ़ें: केवल 100 रुपए में सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक

ऑफ शोल्डर ब्लाउज को आप साड़ी के अलावा, लहंगे या फिर प्लाजो के साथ भी पेयर कर सकती हैं। अगर आपके पास हैं कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन तो उसके आइडिया भी हमारे साथ शेयर कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Myntra/ Instagram
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP