त्योहारों के मौसम में सबसे ज्यादा जिस चीज की चर्चा होती है, वह होते है कपड़ें। हम महिलाओं को सबसे ज्यादा इस बात का क्रेज होता है कि आखिर किसी त्योहार में क्या पहना जाए। जाहिर है त्योहार है तो कुछ एथनिक ही पहनने का दिल चाहता है। ऐसे में लहंगे से अच्छा एथनिक लुक किसी और आउटफिट में कहां मिल सकता है।
जब लहंगे की बात होती है, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लुक्स के साथ ही हमारा ध्यान अंबानी परिवार की लेडीज के लहंगा कलेक्शन की ओर भी आकर्षित होता है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर भी आपने उनके ढेरों लहंगा लुक्स देखे होंगे। किसी भी बड़े या छोटे ईवेंट पर उनके यह लुक हम महिलाओं काफी लुभाते हैं।
जाहिर है, इतने महंगे और डिजाइनर लहंगे लेना सबके बजट की बात नहीं होती है। ऐसे में आप इन लहंगों की डिजाइंस को दिवाली पर पहनने के लिए रीक्रिएट करा सकती हैं।
नीता अंबानी के लहंगे
नीता अंबानी के पास लहंगों का बेहतरीन कलेक्शन मौजूद है। खासतौर पर अगर आप पिंक कलर पसंद करती हैं तो नीता अंबानी के पास पिंक कलर में कई लहंगे हैं, जिन्हें आप रीक्रिएट करा सकती हैं। कुछ लहंगों के विकल्प हमने आपको तस्वीरों में दिखाए हैं।
आजकल सीक्वेंस वर्क काफी ट्रेंड में है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इस सिग्नेचर वर्क को आप भी ट्राई कर सकती हैं। आपको बाजार में सीक्वेंस वर्क वाले ढेरों लहंगे मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, आप इस तरह के लहंगे किसी लोकल डिजाइनर से भी तैयार करा सकते हैं।
पहने में इस तरह के लहंगे लाइटवेट होते हैं और बहुत ही अच्छा फेस्टिव लुक देते हैं। आपको बता दें कि सीक्वेंस का काम शिफॉन, सिल्क, रॉ सिल्क आदि किसी भी कपड़े पर करवाया जा सकता है।
इसके अलावा नीता अंबानी जरी, कुंदन और क्रिस्टल वर्क वाले भी लहंगों में भी खूब नजर आई हैं। ऐसे काम वाले लहंगे थोड़े महंगे होते हैं, मगर दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। आप इस तरह के लहंगे बाजार से रेडिमेड भी खरीद सकती हैं और डिजाइन भी करा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Wedding Lehenga: शादी में पहने हुए हैवी ब्राइडल लहंगे को ऐसे करें री स्टाइल, लगेंगी खूबसूरत
श्लोका मेहता के लहंगे
श्लोका मेहता एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं। लहंगों के साथ भी उन्होंने काफी प्रयोग किए हैं। दुपट्टे के साथ वाले लहंगे और लहंगा विद आउट दुपट्टा उन्होंने दोनों ही कैरी किया है। आजकल ट्रेंड भी दोनों तरह के लहंगों का है। आप भी श्लोका मेहता की तरह लहंगे की चोली के साथ प्रयोग कर सकती हैं।
लहंगे को क्रॉप टॉप के साथ पहन कर उसे इंडो-वेस्टर्न स्टाइल दे सकती हैं। वहीं बिना दुपट्टे के लहंगे को कैरी करके श्लोका मेहता जैसी ही गॉर्जियस दिख सकती हैं। वैसे ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो श्लोका मेहता का मल्टी कलर लहंगे से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
लहंगे के साथ आपको दुपट्टा ड्रेपिंग पर भी ध्यान देना है। आप दुपट्टा ड्रेपिंग को डिफरेंट स्टाइल देने के लिए डिजाइनर बेल्ट या फिर कमरबंद आदि को पेयर अप कर सकती हैं।
राधिका मर्चेंट
निता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी फैशन के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वेस्टर्न के साथ-साथ उन्हें एथनिक लुक में भी कई बार देखा गया है। राधिका के पास भी एक से बढ़कर एक डिजाइनर लहंगे हैं। हैवी से लेकर लाइट वेट तक सभी प्रकार के लहंगों में हम राधिका को देख चुके हैं। आप भी उनके डिजाइनर लहंगों में से किसी को रीक्रिएट करा कर दिवाली पर पहन सकती हैं।
आजकल हैवी एंब्रॉयडरी वाले लहंगों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के लहंगे आपको बाजार में खूब मिल जाएंगे।
आप हैवी क्रिस्टल और सीक्वेंस वर्क वाले लहंगे भी कैरी कर सकती हैं। मगर यह दिखने में भी हैवी होते हैं और पहनने में भी हैवी लगते हैं। इन्हें आप दिवाली के त्योहार के साथ-साथ किसी विवाह समारोह में भी कैरी कर सकती हैं।
लहंगे के साथ-साथ आप उसे स्टाइलिश लुक देने के लिए ज्वेलरी और एक्सेसरीज के साथ भी प्रयोग कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आप अपने पुराने ही लहंगे को थोड़ा बहुत री-डिजाइन करा कर उसे फेस्टिवल के लिए रेडी कर सकती हैं। जैसे लाइटवे लहंगा है तो उसके साथ हैवी चोली सिलवा लीजिए। वहीं आप लहंगे के साथ चोली भी अलग तरह से डिजाइन करा कर पहन सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आर्टिकल के ऊपर आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं कि आपको और किस तरह के फैशन टिप्स को जानने में रुचि है। हमसे जुड़े रहें पढ़ते रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों