Nita Ambani Hyderabadi Suit look: नीता अंबानी की तरह खूबसूरत दिखने के लिए पहनें हैदराबादी सूट, डिजाइन पर डालें नजर

नीता अंबानी अपने बेटे की शादी के हर फंक्शन में सबसे अलग और खूबसूरत दिख रही हैं। यही वजह है कि इनके फैशन ट्रेंड को हर कोई फॉलो करता नजर आ रहा है। 

nita ambani inspired hyderabadi kurta looks

नीता अंबानी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। फंक्शन कोई भी हो वो हमेशा सुंदर दिखाई देती हैं। इसी वजह से हर कोई उनके लुक्स को देखकर कुछ नया ट्राई करने को मिलता है। इस बार उन्होंने अपने बेटे की शादी के एक फंक्शन में हैदराबादी सलवार सूट को वियर किया। इसमें वो बेहद खूबसूरत और अलग नजर आईं। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के सूट को उन्होंने स्टाइल किया।

नीता अंबानी का हैदराबादी सूट लुक (Nita Ambani Suit Looks)

Nita ambani hyderabadi suit

नीता अंबानी ने इस तस्वीर में गोल्डन कलर के हैदराबादी सूट को वियर किया है। इसमें वो बेहद खूबसरत नजर आ रही हैं। इस सूट को खड़े कपड़े से तैयार किया गया है। जिसे क्साली लुक देने के लिए सिल्वर और जरदोजी वर्क किया गया है। इसमें बॉर्डर भी दिए गए हैं। इससे यह सूट लुक और भी ज्यादा अलग और एलीगेंट लग रहा है। इसमें जो वर्क किया गया है। उसमें गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। इस सूट को मनीष मल्हौत्रा ने डिजाइन किया है।

इस तरह डिजाइन कराएं नीता अंबानी जैसा सूट

अगर आपको भी रॉयल लुक क्रिएट करना है, तो इनके इस हैदराबादी सूट को स्टाइल करने के लिए आप अपने हिसाब से री डिजाइन करा सकती हैं। इसमें जिस तरह का जरदोजी वर्क किया गया है। ऐसा फैब्रिक आपको मार्केट में 250 से 300 रुपये मीटर के हिसाब से मिल जाएगा। इसके बाद दुपट्टे पर लगा बॉर्डर भी आप मार्केट से 150 से 200 रुपये में खरीदें। इसके बाद टेलर से हैदराबादी सूट का डिजाइन दिखाकर अपनी पसंद की नेकलाइन के साथ तैयार करवाएं। इसे तैयार करवाने में आपके 1,000 से 2,000 का खर्च आएगा। आपका सूट नीता अंबानी जैसा तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी में नीता अंबानी के लुक्स हैं बेहद कमाल, देखें तस्वीरें

इन ज्वेलरी के साथ वियर करें सूट

Nita ambani looks

आप इसे नीता अंबानी जैसी मिलती जुलती ज्वेलरी के साथ इस सूट को वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने राउंड शेप इयररिंग्स, मांगटीका और हाथ फूल को सूट के साथ पेयर किया है। आप चाहें तो ऐसी ज्वेलरी पहन सकती हैं, या चांदबाली भी इस सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की ज्वेलरी 100 से 200 रुपये में मिल जाती है।

खूबसूरत दिखने के लिए ऐसे करें नीता अंबानी के लुक को रीक्रिएट। इससे आप खूबसूरत भी लगेंगी। साथ ही, आपको नया फैशन ट्राई करने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: घागरा से लेकर साड़ी तक में काफी स्टाइलिश नजर आईं नीता अंबानी, देखें प्री-वेडिंग फंक्शन के सभी लुक्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP