
लोहड़ी के खास मौके पर अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल लोहड़ी पर अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगाना चाहती हैं और अपने लिए खूबसूरत आउटफिट की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं ।
अगर आप इस साल लोहड़ी के खास मौके पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो अब आप बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के इस लाइट पिंक पटियाला सूट आउटफिट को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या बाजार में आपको इसकी कॉपी भी मिल जाएगी। इसके साथ आप एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

आप चाहे तो इस साल लोहड़ी पर जाह्नवी कपूर की तरह उनके इस वी नेक बांधनी प्रिंट अनारकली सूट को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसे रीक्रिएट करने के लिए आप इस तरह की ड्रेस की कॉपी ऑनलाइन या नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या फिर बाजार से कपड़ा लाकर इस तरह की ड्रेस को टेलर से बनवा भी सकती हैं। इसके साथ आप मेकअप और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Anarkali Suit Design: दोस्त की सगाई में पहनें एक्ट्रेसेस जैसे अनारकली सूट, देखें एक से बढ़कर एक डिजाइंस
इस साल लोहरी पर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस किआरा अडवाणी का व्हाइट स्लीवलेस मिरर वर्क कुर्ता प्लाजो सूट रीक्रिएट कर सकती हैं। इस आउटफिट को आप लोहड़ी पर पहनकर अपने फेस्टिवल लुक को भीड़ से हटकर और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस तरह की ड्रेस लोहड़ी पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे पहनकर आप फेस्टिवल को भी यादगार भी बना सकती हैं।

आप चाहे तो एक्ट्रेस राशा थडानी के इस पिंक स्लीवलेस कुर्ता प्लाजो सूट को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। ऐसे आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे और आपके फेस्टिवल लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इस तरह के आउटफिट को भी या बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या इस तरह की ड्रेस को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Anarkali Suit Designs: फेस्टिव सीजन में दिखेंगी सबसे अलग, जब सिंपल अनारकली सूट को देंगी डिजाइनर टच
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/INSTAGRAM
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।