हर लड़की चाहती हैं कि वो शादी के दौरान ऐसा आउटफिट पहनें जिसमें वो बेस्ट नजर आए। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के दौरान हर किसी की नजर ब्राइडल के आउटफिट पर रहती हैं। वहीं अगर आप कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं या ये चाहती हैं कि आप सबसे अलग नजर आए तो आप ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले शरारा सूट वियर कर सकती हैं। इस तरह के शरारा सूट में आप काफी स्टाइलिश तो साथ कई काफी खूबसूरत भी नजर आएंगी।
नेट एंब्रॉयडरी शरारा सूट
अगर रेड की जगह किसी और तरह के कलर का आउटफिट पहनना चाहती हैं तो आप ग्रे रंग का ये नेट एम्ब्रॉयडरी शरारा सूट वियर कर सकती है। यह शरारा सूट नेट दुपट्टे के साथ नेट बॉटम फैब्रिक में आता हैं। इस तरह का सूट शादी जैसे खास पर पहना जा सकता है। इस तरह के सूट में जहां आप स्टाइलिश लगेंगी तो वहीं साथ आपका लुक सबसे अलग नजर आयेगा। इस शरारा सूट के साथ हैवी ज्वेलरी पहन सकती हैं। ये नेट एंब्रॉयडरी शरारा सूट आसानी से बाजार में मिल जायेगा साथ ही ऑनलाइन भी आपको ये शरारा सूट कई सारे ऑप्शन में मिल जायेगा। ये नेट एंब्रॉयडरी शरारा सूट आप 2500 की कीमत में आसानी से मिल जायेगा।
पेप्लम शरारा सूट
इन दिनों इस तरह का मैरून शरारा सूट काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप ब्राइडल लुक में कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं तो आप ये पेप्लम शरारा सूट वियर कर सकती है। इस शरारा सूट में एम्ब्रायडरी, जारी और डायमंड वर्क किया हैं। इस वजह से ये शरारा सूट काफी सुन्दर लग रहा हैं। वहीं इस तरह का शरारा सूट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा साथ ही ऑनलाइन भी आप इसे सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। यह शरारा सूट आपको 2000 की कीमत में मिल जायेगा।
पाकिस्तानी सलवार कमीज
यह पाकिस्तानी सलवार कमीज जो शरारा की तरह लग रहा है, इसे भी आप शादी के दौरान पहना सकती हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं तो ये पाकिस्तानी सलवार कमीज भी बेस्ट हैं। इस पाकिस्तानी सलवार कमीज में एम्ब्रायडरी, सेकुइंस और जारी वोक किया हैं। वहीं इस तरह का सूट आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं और ये आपको 2000 तक की कीमत में मिल जायेगा।
अगर आपको ये सूट के डिजाइन पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
Image credit :indiattire, sareespalace, omzara
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों