Earring Designs: स्टाइलिश दिखने के लिए वियर करें राउड शेप इयररिंग्स, देखें डिजाइन

ज्वेलरी स्टाइल करना महिलाओं को काफी पसंद होता है। इस बार आप अपनी कलेक्शन में राउड शेप इयररिंग्स एड कर सकती हैं।

round shape earring designs ideas

Earring Designs: ज्वेलरी पहनना हर महिला को काफी पसंद होता है। इसलिए वो अक्सर ट्रेंड में चलने वाले डिजाइन को अपनी कलेक्शन में रखना पसंद करती हैं। इस बार आप लेटेस्ट ट्रेंड वाले इयररिंग्स को खरीदे और स्टाइल करें। राउंड शेप डिजाइन वाले इयररिंग्स काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप बेहद खूबसूरत नजर आएगी। यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई करें।

पर्ल डिजाइन राउंड इयररिंग

Pearl design earrings

आजकल पर्ल डिजाइन वाले इयररिंग्स काफी चल रहे हैं आप भी इस बार अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में इन्हें एड कर सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छे-अच्छे डिजाइन मार्केट में मिल जाएंगे। इसी के साथ जब आप इसे आउटफिट के साथ वियर करेंगी तो बेहद खूबसूरत नजर आएगी। इसमें आपको पूरे इयररिंग्स में पर्ल बीड्स मिलेंगे बीच में एक स्टोन मिलेगा। आप चाहे तो पूरा इयररिंग्स पर्ल वाला मिल जाएगा। जिसे आप सूट, साड़ी, लहंगा या फिर इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।

HZ Tips: मार्केट में इस तरह के इयररिंग्स आपको 200 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

पोलकी कुंदन राउंड इयररिंग्स

Polki kundan design earrings

अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल करने वाली हैं तो इसके साथ पहनने के लिए आप पोलकी कुंदन राउंड इयररिंग्स (क्लासी लुक के लिए इयररिंग्स) वियर कर सकती हैं। ये काफी क्लासी लगते हैं साथ ही लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। इसमें आपको कलर के अलग-अलग ऑप्शन मिल जाते हैं। जिन्हें आप अपने पास वाली मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं। इसमें छोटे और बड़े दोनों तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इनकी खास बात ये होती है कि आप चाहे तो नेकलेस के साथ मैच करके इसे वियप कर सकती हैं वरना सिर्फ इयररिंग्स को भी स्टाइल किया जा सकता है।

HZ Tips: इस तरह के इयररिंग्स आपको मार्केट में 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: ये इयररिंग्स डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे बेहतरीन

स्टोन वर्क राउंड इयररिंग्स

Stone work earrings

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आप स्टोन वर्क वाले राउंड इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। ये पहनने के बाद काफी क्लासी (ऑफिस वियर इयररिंग्स) लगते हैं साथ ही ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ काफी अच्छे से मैच होते हैं। आप इन्हें फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी काफी सुंदर लगेगा साथ ही ज्वेलरी क्या खरीदें इसके बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में आपको इस तरीके के इयररिंग्स सिंगल भी मिल जाएंगे। वरना सेट के साथ भी आप खरीद सकती हैं। इसका प्राइस 500 से 1000 रुपये से शुरू होता है।

HZ Tips: इस तरह के इयररिंग्स के साथ आप मैचिंग मांग टिका और ब्रेसलेट भी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: हूप इयररिंग्स के ये लेटेस्ट स्टनिंग डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे और भी खा

इस बार ट्राई करें ये राउंड शेप इयररिंग्स आप काफी खूबसूरत नजर आएगी। साथ ही आपको भी कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit- Azafashion

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP