herzindagi
nita pink lehanga look

अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाइनर लहंगे में नीता अंबानी दिखीं बेहद गॉर्जियस, पढ़ें डिटेल्स

नीता अंबानी की खूबसूरती और स्टाइल को न जानें कितनी महिलाएं फॉलो करती हैं। देखें उनका खूबसूरत पिंक लहंगा लुक और आप भी लें इंस्पिरेशन। 
Editorial
Updated:- 2022-02-21, 16:44 IST

जब भी देश के सबसे ज्यादा नामी गिरामी लोगों का जिक्र होता है भला मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को कौन भूल सकता है। अंबानी परिवार अपने सबसे अमीर होने की वजह से तो प्रसिद्ध है ही और नीता अंबानी अपने गॉर्जियस लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। जब भी फैशन की बात होती है नीता का स्टाइल न जाने कितनी महिलाएं फॉलो करती हैं और उनके स्टाइल से इंस्पिरेशन लेती हैं। नीता को किसी भी अवसर पर अलग तरह से तैयार होते हुए देखा जा सकता है।

वैसे तो नीता किसी भी ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखती हैं लेकिन पिंक आउटफिट में उनका स्टाइल देखते ही बनता है। हाल ही में नीता अंबानी का पिंक लहंगे में एक और गॉर्जियस लुक सामने आया है। जिसे डिज़ाइनर अबू जानीसंदीप खोसला ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। आप भी देखें उनके इस पिंक लहंगा लुक की तस्वीर और जानें उनके लुक के डिटेल्स। यही नहीं गॉर्जियस दिखने के लिए आप भी उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पिंक लहंगे में नीता का स्टाइलिश लुक

nita ambani look abu jani sandeep khosla

हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तस्वीर उनके भतीजे जय अनमोल की शादी की है। इस लुक में नीता अंबानी ने पिंक लहंगा पहना है जिसे उन्होंने एक हैवी एंब्रॉयडरी वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है और उन्होंने उत्तम आभूषणों के साथ अपने लुक को पूरा किया है। नीता ने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए बिंदी, सिंदूर, डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स से पहने हैं। अपने ओवरऑल लुक को मिनिमल रखते हुए नीता ने अपने बालों में बन बनाया है और इसे गजरे से सजाया।

इसे जरूर पढ़ें:पिंक है नीता अंबानी का फेवरेट कलर, वॉर्डरोब में हैं महंगे पिंक लहंगे से लेकर डिजाइनर सलवार सूट

डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने किया है डिज़ाइन

नीता के इस पिंक लहंगे को मशहूर डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया है। इस लहंगे में जरदोजी और रेशम का काम किया गया है, जो इस लहंगे की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहा है। डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने सोशल मीडिया अकाउंट पर नीता अंबानी की पिंक लहंगे में तस्वीर शेयर करते हुए उनके इस लुक की तारीफ़ की है।

View this post on Instagram

A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

मिक्की कॉन्ट्रेक्टर ने किया है मेकअप

जब नीता के मेकअप की बात आती है तब ये भी हमेशा कुछ ख़ास ही होता है। नीता के पिंक लहंगा लुक में उनका मेकअप उनके पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रेक्टर ने किया है। आपको बता दें मिक्की कॉन्ट्रेक्टर का मेकअप पूरे बॉलीवुड में बहुत ज्यादा चर्चा में रहता है और ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक न जाने कितनी बॉलीवुड एक्ट्रेस उनसे मेकअप करवा चुकी हैं। नीता ने पिंक लहंगा लुक में मिनिमल मेकअप किया है जो उन्हें गॉर्जियस लुक दे रहा है।

नीता अंबानी ने येपिंक लहंगा ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में भी पहना था

नीता अंबानी ने यही पिंक डिज़ाइनर लहंगा जय अनमोल अंबानीकी शादी से पहले अपनी बेटी ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में भी पहना था। वहीं नीता का खूबसूरत नेकलेस उनकी बेटी ईशा ने अपनी सगाई में पहना था। वास्तव में नीता का ज्वेलरी कलेक्शन बेहद खूबसूरत है। ईशा अंबानी ने अपने इंस्टा पर पोस्टशेयर करते हुए बताया है कि वह शानदार हीरे का हार इससे पहले ईशा अंबानी ने अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी में भी पहना था और उनकी मां का ये अंदाज बेहद पसंद आया कि कैसे उन्होंने अपने शानदार अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाइन किए गए लहंगे को पहनकर एक बार फिर से खुद को संवारा है।

View this post on Instagram

A post shared by Isha Ambani Piramal✨ (@_ishaambanipiramal)

इसे जरूर पढ़ें:नीता अंबानी के हैं ये 5 महंगे शौक, आप भी जानें

वास्तव में नीता अंबानी अपने स्टाइल की वजह से न जाने कितने लोगों को अपने लुक की ओर आकर्षित करती हैं। उनके इस गॉर्जियस लुक से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं और किसी भी अवसर पर स्टाइलिश दिख सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image creadit -instagram.com @abujanisandeepkhosla

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।