आने वाली न्यू ईयर ईव पर पहनें ये ईवनिंग गाउन और दिखें स्टाइलिश diva

अगर आप अभी से क्रिसमिस ईव और न्यू ईयर ईव की पार्टी की तैयारी कर रही हैं तो ये ईवनिंग gowns आपके लिए बेस्ट आउटफिट साबित हो सकते हैं। 

new year wvening gown dress tips of stylish diva big

अब तक न्यू ईयर की तैयारी हर किसी ने शुरू कर दी होगी। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इस बार न्यू ईयर ईव से पहले वीकेंड पड़ेगा जिसके कारण न्यू ईयर के समय तीन दिन की छुट्टी रहेगी। मतलब की तीन दिन पार्टी। इस पार्टी का मजा लेने की तैयारी हर किसी ने शुरू कर दी है। इस न्यू ईयर ईव से पहले क्रिसमस ईव भी पड़ने वाला है और क्रिसमस ईव पर भी तीन दिन की छुट्टी पड़ेगी। तो फिर आपने भी पार्टियों की तैयारी शुरू कर दी होगी।

क्या बात कर रहे हैं... आपने अब तक तैयारी शुरू नहीं की है?

चलो कोई चिंता की बात नहीं है। हम हैं, आपके फैशन का पूरा ख्याल रखने के लिए। यहां इस आर्टिकल में हम आपके लिए लाएं है ईवनिंग पार्टी की पूरी तैयारी। यहां आपको हम सारे फैशन डिज़ाइनर के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें बॉलीवुड सेलेब्स ने पहना काफी स्पेशल ओकेज़न में पहना है।

Yanina Couture के gown में सोनम कपूर

new year wvening gown dress tips of stylish diva inside

इस फोटो में सोनम कपूर को देखिए। काफी stunning लग रही हैं। Yanina Couture के tulle gown में सोनम कपूर बेहद एलिगेंट लग रही हैं। इस pastel bluse रंग के tulle gown के साथ में embellishments top में सोनम कपूर किसी glam goddess से कम नहीं लग रही हैं। ये ड्रेस थोड़ी टांसपरेंट और बोल्ड है। लेकिन अगर कोई प्राइवेट पार्टी है तो इस तरह का gown आप carry कर सकती हैं।

Michael Kors के gown में प्रियंका चोपड़ा

new year wvening gown dress tips of stylish diva inside

प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और बॉलीवुड से हॉलीवुड में जाकर उन्होंने बॉलीवुड का काफी नाम रोशन किया है। केवल काम में ही नहीं बल्कि लुक में भी प्रियंका ने कई हॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया है। अभी शायद आपके दिमाग में Ralph Lauren द्वारा डिज़ाइन किए गए white gown में ही उनकी झलक याद होगी। लेकिन जरा एक नजर Michael Kors के इस ब्लैक gown पर भी डालिए जिसमें वो काफी gorgeous लग रही हैं। इस ड्रेस को आप फ्राइडे के वीकेंड पार्टी के लिए carry कर सकती हैं।

Read more: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे, आप भी देखिए इनकी एक झलक

Stella McCartney के रेड gown में दीपिका पादुकोण

new year wvening gown dress tips of stylish diva inside

Red colour... सबसे hot colour माना जाता है। अब जब इस hot colour को बॉलीवुड की सबसे hot एक्ट्रेस carry करेंगी तो क्या होगा...? पूरा का पूरा scene hot हो जाएगा। सही कहा ना? कैज़ुअली रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण साड़ियां और ethnic pieces ही पहनती हैं। ऐसे में जब उन्होंने Stella McCartney का full sleeved gown पहना तो सारा फोकस उन्हीं पर आकर टिक गया। इसमें वो काफी stunning लग रही थीँ। तो इस ईवनिंग ड्रेस को आप अपने ईवनिंग पार्टी के लिए चुन सकती हैं। इसमें आप बहुत ज्यादा अच्छी लगेंगी और सबकी आंखें आप पर ही आकर टिक जाएंगी।

Prabal Gurung के gown में आलिया भट्ट

new year wvening gown dress tips of stylish diva inside

Cute और hot एक साथ कैसे लग सकते हैं, ये आलिया भट्ट से सीखा जा सकता है। आलिया भट्ट अधिकतर लोगोंं की फेवरेट एक्ट्रेस है। ये बॉलीवुड की official 'गर्ल नेक्स्ट डोर' है लेकिन इन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि सीरियस फैशन को कैसे carry किया जाता है। कई बार इस तरह के voluminous gowns को लेडिज़ जल्दी नहीं पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आलिया ने जिस तरह से इस gown को carry किया है वो काफी काबिलेतारिफ है। तो ईवनिंग पार्टी के लिए आपको ये gown कैसा लगा? इस तरह के gown, टाइट और फिटिंग gowns की तुलना में काफी कम्फर्टेबल भी होते हैं।

Read more: अनुष्का शर्मा का स्टाइल evolution: रनवे से लेकर extraordinary bride बनने का सफर

Falguni and Shane Peacock के gown में करीना कपूर

new year wvening gown dress tips of stylish diva inside

प्रेग्नेंसी के बाद किसी तरह से अच्छा लगना है ये करीना कपूर को अच्छी तरह से मालूम है। ये जानती हैं कि ये जो पहनेंगी उसमें ये ultra glam लगेंगी। जब ये big screen पर नहीं आने वाली होती हैं या रेड कारपेट पर नहीं चलने वाली होती हैं तो cool रहना ही पसंद करती हैं जिसमें इनका साथ देता है इनका cool fashion choices. ये अलग बात है कि ये अपने cool ड्रेसेस में भी hot लग जाती हैं। अगर आपके दिमाग मे अब भी इनकी छवि मनीष मल्होत्रा के white लहंगे की है कैद है तो जरा एक बार Falguni and Shane Peacock के नेवी ब्लू gown में करीना कपूर को एक बार देखें। हम गारंटी देते हैं कि अंत में आप अपने न्यू ईयर पार्टी के लिए यही gown पहनना पसंद करेंगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP