बॉलीवुड और क्रिकेट एख हो गया है। मतलब बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट स्टार विराट कोहली शादी के एक सूत्र में बंध गए हैं जो "Wedding of the Year" बनी है। बेशन सोशल मीडिया पर उनकी gorgeous bridal जोड़ा औक ज्वेलरी पर बातें हो रही हैं लेकिन अनुष्का में ये transformation अचानक नहीं आया है। तो अगर आप जानना चाहती हैं कि कैसे वो इतनी gorgeous bride लग रही हैं तो आपको उनका अब तक पूरा फैशन का सफर जानना होगा।
हर किसी को मालूम है कि अनुष्का रनवे पर रेग्युलर चलती रही हैं। वो जो पहनती हैं उनपर सब अच्छा लगता है। Slouchy dresses पहनने से लेकर Sabyasachi का डिज़ाइन किया हुआ custom bridal couture piece पहनने तक, उन्होंने स्टाइल का बहुत बड़ा सफर तय किया है। इनकी पहली फिल्म
‘रब ने बना दी जोड़ी’ 2008 में रीलिज हुई थी लेकिन इनके अंदर का जो फैशन स्टार था वो 2010 में रीलिज हुई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में स्क्रीन पर आया था। तब से लेकर अब तक के उनके सारे रेड कारपेट लुक्स आपके लिए लेकर आए हैं जिनमें से कुछ लुक्स आपके भी फेवरेट रहे होंगे।
जब किया था newbie star की तरह ड्रेसअप
सबसे पहले बात करते हैं उस समय की जब उन्होंने newbie star की तरह ड्रेसअप किया था। 2011 में अनुष्का ने Dubai International Film Festival में gorgeous strapless gown पहना था जिसमें वो काफी सिम्पल और stunning लग रही थीं। कुछ लोग सोच रहे थे कि मॉडल होने के कारण उनके पास फैशन का unique sense होगा और वे सही थे।इसी तरह ‘लेडिज़ वर्सेस रिकी बहल’ के फिल्म के प्रीमियर के दौरान उन्होंने prince-sy looking gown पहना था।
Read more: आने वाली न्यू ईयर ईव पर पहनें ये ईवनिंग गाउन और दिखें स्टाइलिश diva
अनुष्का "The screen diva"
अगले साल तो अनुष्का स्क्रीन पर "The screen diva" की तरह उभर कर आईं। 2012 में इन्होंने शाहरुख और कैटरीना के साथ फिल्म की थी। इंडियन सिनेमा में फिल्म ‘जब तक है जान’ को milestone माना जाता है और ये हर मायनों में उस साल की सबसे बेस्ट फिल्म थी भी। इस फिल्म के प्रीमियर के लिए अनुष्का ने metallic blue Roberto Cavalli gown था जिसके साथ Hollywood inspired hairdo किया था। इस पूरे लुक में अनुष्का बेहद stunning लग रही थीं। एक नये एक्ट्रेस होने की तुलना में उनका ये पूरा लुक काफी बोल्ड था।
काला-काला जादू
अगले साल तक अनुष्का का करियर और स्टाइल ग्राफ काफी बढ़ गया था। 2013 में अनुष्का के रेड कारपेट appearences काफी stunning रहे। लेकिन इस बार इन्होंने सारे रंगों को साइड करके स्टार कलर black gown को रेड कारपेट के लिए चुना। Giorgio Armani के gown में वो काफी सुंदर और glamorous लग रही थीं। साथ में उनके हेयरस्टाइल ने उनको उस साल का fashion सिम्बल बनाया था।
थोड़ी सी experimental हुईं
2014 में अनुष्का और अधिक confident fashion girl हो गईं। इस समय तक अनुष्का बॉलीवुड स्टार बन गई थीं और मीडिया ने भी इन्हें कवर करना शुरू कर दिया था। अब वो रेड कारपेट पर अपनी पसंद और स्टाइल का कोई ड्रेस पहनती थीं। Burberry’s show में इस साल इन्होंने blue slit dress पहना था जिसके साथ इन्होंने एक सुंदर स्कार्फ गले में डाला था।
गर्ल नेक्स्ट डोर
जब आप एक बॉलीवुड मेगा स्टार हों और आपके खाते में हिट फिल्में हों तो आप क्या करोगी? मतलब कि आप हर तरह से सक्सेसफुल होंगी तो आप के appearances कैसे रहेंगे। आप chill और easy फील करेंगी। 2015 आते-आते तक अनुष्का के साथ भी ऐसा ही हुआ। इस साल अपने हर appearances में अनुष्का काफी casual दिखीं। एक बार इन्होंने इस साल Nikhil Thampi की सुंदर belted dress पहनी थी और florla Zara skirt पहना था। जिसमें अनुष्का काफी gorgeous लग रही थीं।
रिस्क लेना बुरा नहीं
रिस्क लेना कभी बुरा नहीं होता औऱ अगर ये रिस्क काम कर गया तो हिट हो जाता है। अनुष्का ये चीज अच्छी तरह से समझती हैं। हम ये तो नहीं कहेंगे की अनुष्का फैशन को लेकर रिस्क लेती हैं, लेकिन हां वो अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट जरूर करती हैं। पिछले साल हुए लक्स गोल्डेन रोज़ अवॉर्ड में उन्होंने thigh high slit की स्कर्ट और black cape inspired blouse पहना था। तो इनका ये लुक देखने के बाद हम इस बात पर तो सहमत हो सकते हैं कि उनको मालूम है कि ड्रेस कैसे कैरी किए जाते हैं।
Read more: हेमा मालिनी की style journey को जानने के बाद आप भी कहेंगी, 'वो ही हैं 'Dream Girl'
स्टाइल से दमखम दिखाना
2017 तो इनके लिए काफी सारे rumours लेकर आया। लेकिन इन rumours के बीच क्रिकेटर विराट कोहली के साथ रेड कारपेट शेयर करने से इन खबरों को लोगों ने सच भी मानना शुरू कर दिया। बहुत सारे मौके पर ये दोनों साथ दिखे। अनुष्का का फिगर कमाल का है और इस साल इन्होंने एक्सपेरिमेंटल लुक के साथ क्लीन लुक कैरी करना भी सीख लिया। इस साल के एक मौके पर अनुष्का ने सुंदर red pant suit पहना था और दूसरे में इन्होंने fitting ankle length one shouldered black dress पहना था जिसके साथ इन्होंने gold रंग के shoes पहने थे। इससे ज्यादा अच्छी ये कभी नहीं लगीं।
आखिर में बन गईं gorgeous Sabyasachi ब्राइड
हर किसी का prediction सही निकला और साल के अंत में अनुष्का gorgeous Sabyasachi ब्राइड बन गईं। इन्होंने अपने शादी में pale pink रंग का लहंगा पहना था जिसमें सिल्वर-गोल्ड मेटल थ्रेड, pearls और beads की embroidery की गई थी। इस ड्रेस में वो काफी सुंदर लग रही थीं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों