बाजार में महिलाओं के गहनों की भरमार है। इसमें मांगटीका से लेकर बिछिया तक शामिल है। ऐसी ही एक ज्वेलरी है कमरबंद, जिस महिलाएं सालों से पहनती आ रही हैं। कमरबंद एक ऐसी एक्सेसरीज है, जो कमर पर पहनी जाती है। इसे ब्राइडल बेल्ट भी कहा जाता है। कमरबंद देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करती है। यह ज्वेलरी कमर को आकार देने का काम भी करती है। ज्यादातर महिलाएं साड़ी के साथ इसे पहनना पसंद करती हैं। आज हम आपके लिए कमरबंद के बेहतरीन डिजाइन्स लेकर आए हैं।
मार्केट में आपको कमरबंद के हजारों डिजाइन मिल जाएंगे। महिलाओं के बीच साउथ इंडियन स्टाइल कमरबंद की मांग सबसे ज्यादा है। इसलिए आज हम आपके लिए इसमें सबसे खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं।
यह कमरबंद गोल्ड प्लेटेड है, जिसमें क्रिस्टल स्टोन और हैंगिंग्स पर्ल्स लगे हुए हैं। इसका डिजाइन बेहद सिंपल है। आप इसे किसी प्लेन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसमें आपको कई अन्य डिजाइन्स और रंग भी मिल जाएंगे। ताकि आप इसे अपनी ड्रेस के मैच कर सकें।
कमरबंद में लेयर डिजाइन का ट्रेंड चल रहा है। इसमें आपको एक से लेकर तीन लेयर तक मिल जाएंगी। इस तरह के कमरबंद में ज्यादातर गोल्डन कलर पसंद किया जाता है। साथ ही पर्ल का काम किया जाता है। रॉयल लुक के लिए आप यह डिजाइन चुन सकती हैं। इस तरह के कमरबंद से आपका वेस्ट एरिया काफी अट्रैक्टिव लगेगा। इसमें आपको फ्लोरल से लेकर मोर डिजाइन मिलेगा। इस तरह के कमरबंद को डिजाइनर साड़ी के साथ पहनें।
ज्यादातर महिलाएं हैवी साड़ी के साथ भी कमरबंद पहनना पसंद करती हैं। लेकिन वह कंफ्यूज रहती हैं कि कैसा डिजाइन चुनें। ऐसे में आपको वह कमरबंद चुनना चाहिए, जिस पर मोतियों से काम किया गया हो। हैवी डिजाइन वाले कमरबंद भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन
आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही है। इसमें आपको ईयररिंग्स से लेकर नेकलेस तक मिल जाएंगे। अगर आप कमरबंद पहनना पसंद करती हैं तो इस बार सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कमरबंद ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:कमरबंद पहनने का सही तरीका जानें
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।