कुर्ती के साथ दुपट्टा लेना ज्यादातर हर किसी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक में अलग सा ग्रेस आता है। इसके बिना कुर्ता सेट अधूरा लगता है। आप भी अपने सूट के साथ अलग-अलग डिजाइन की चुन्नी को स्टाइल करते हैं। लेकिन इस बार ट्राई करें नेट का दुपट्टा। आजकल नेट काफी ट्रेंड में है और इसमें काफी सारे अच्छे डिजाइन भी मिल जाते हैं। जिन्हें वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किन दुपट्टा को आप स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप प्लेन डिजाइन की कुर्ती वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप थ्रेड वर्क वाले नेट दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक में कुछ नई चीज एड हो जाती है। साथ ही सिंपल लुक हैवी लगने लगता है। आप इसमें किसी भी कलर के थ्रेड से बने दुपट्टे को कुर्ती के साथ कॉन्ट्रास्ट करके वियर कर सकती हैं। काफी सारे ऑप्शन आपको मार्केट में भी मिल जाएंगे। जिन्हें आप 200 से 250 रुपये में खरीद सकती हैं।
कई सारे सूट ऐसे होते हैं जिसमें प्रिंट वर्क होता है। ऐसे में लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप कुर्ती के साथ एम्ब्राइडरी वर्क दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको स्टोन वर्क एम्ब्राइडरी, सीक्वेंस वर्क, थ्रेड वर्क एम्ब्राइडरी के ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें स्टाइल करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे आपको मार्केट में भी सस्ते दाम में मिल जाएंगे। (कॉटन ड्रेस)
इसे भी पढ़ें: Saree Styling Tips: ट्रेंड में हैं शिमरी साड़ी, जानें स्टाइल करने के टिप्स
गोटा पट्टी वर्क दुपट्टे को भी आप सूट के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपको किनारी से लेकर बीच में जो डिजाइन मिलेगा। उसमे गोटा का इस्तेमाल किया गया होगा। आप अपने सूट के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए मोटे गोटा या पतले गोटा के हिसाब से दुपट्टे को खरीद सकती हैं या आप चाहें तो फैब्रिक खरीदकर गोटा घर में लगाकर दुपट्टे को तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको ढाई मीटर कपड़ा नेट का लेना होगा और उससे ज्यादा गोटा लेना होगा। आपका दुपट्टा 250 से 300 रुपये में बनकर तैयार हो जाएगा। (साड़ी स्टाइल टिप्स)
इसे भी पढ़ें: साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे कृति खरबंदा के पहनें ये ब्लाउज, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
इस तरीके के नेट के दुपट्टे सूट के साथ काफी अच्छे लगते हैं। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो और भी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।