नवरात्रि का त्योहार सिर्फ दुर्गा पूजा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस दौरान देश भर में लोग कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी करते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा प्रमुख डांडिया नाइट और गरबा खेलने की उत्सुकता लोगों में नजर आती है। महिलाएं इस दौरान तरह-तरह के स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं और सजती-संवरती हैं। सजने-संवरने में मेहंदी लगाना भी एक जरूरी स्टेप है। तो इस मौके पर आज हम आपके के साथ शेयर करेंगे मेहंदी की कुछ डिजाइन्स, जिनसे आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ जाएगी। साथ ही आपके श्रृंगार में चार चांद लग जाएंगे।
जिन महिलाओं को हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं होती है, उनके लिए बेल डिजाइन एकदम बेस्ट और क्विक ऑप्शन है। इस डिजाइन को बस लगाने के लिए आपको अलग-अलग पैटर्न की बेल मेहंदी डिजाइन को चुनना होगा। डिजाइन में ट्विस्ट देने के लिए आप बेल रिंग फिंगर में भी लगवा सकती हैं। इससे डिजाइन और भी ज्यादा अच्छी लगेगी। साथ ही,अगर आप ये डिजाइन खुद लगाती हैं तो ये बेल मेहंदी आप 10 मिनट में लगा सकते हैं। अगर आप बाहर से लगवाने की सोच रही हैं तो आप इसे 150 रुपये में लगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःईद पर लगाएं अपने हाथों में ये सुंदर मेहंदी के डिजाइन
इस तरह का डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इस मेहंदी को ब्रेसलेट डिजाइन यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। ये मेहंदी डिजाइन दोनों हाथों पर बैक या फ्रंट दोनों साइड पर लगाई जा सकती है।
आप इस डिजाइन को केवल ब्रॉड लीफ बना कर पूरा कर सकती हैं। आप पत्तियों को मेहंदी से भर सकती हैं या फिर पत्ती के अंदर कोई महीन डिजाइन भी बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड सेलेब्स से लें मेहंदी डिजाइन आइडिया, ईद पर बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती
चेक वाली मेहंदी महिलाओं को काफी पसंद होती है। इस तरह की मेहंदी लगाने में कम समय लगता है और मेहंदी रचने के बाद हाथ भी बहुत ज्यादा सुंदर लगते हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी अच्छी लगती हैं। आप इस डिजाइन में मोर, फूल पत्ती भी लगा सकती हैं। बाजार में आप इसे 250 रुपये तक में आराम से लगवा सकती हैं। साथ ही, यदि आप मेहंदी लगाने में माहिर है तो आप खुद इस तरह की मेहंदी डिजाइन घर पर 20 से 25 मिनट में लगा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।