herzindagi
Eid special mehndi design ma

बॉलीवुड सेलेब्स से लें मेहंदी डिजाइन आइडिया, ईद पर बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती

  बॉलीवुड सेलेब्स के ये मेहंदी डिजाइन ईद के लिए परफेक्ट है। इन डिजाइन्स की मदद से आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2022-04-26, 15:13 IST

रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन ईद मनाई जाती हैं। दुनिया भर के मुस्लिम लोग धूमधाम से त्योहार मनाते हैं। इस दिन घर में अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसके अलावा महिलाएं इस दिन नए कपड़े और मेकअप करती हैं। ईद से एक दिन पहले महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती है। मेहंदी की महक और खूबसूरत रंग न केवल आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि ईद के माहौल को भी सुहाना कर देता है। मेहंदी के खूबसूरत ट्रेंडी डिजाइन के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

आलिया भट्ट से लेकर सोनाक्षी सिन्हा के ये मेहंदी डिजाइन ईद के लिए परफेक्ट है। इस लेख में हम आपके लिए हल्के मेहंदी डिजाइन से लेकर भरी हुई मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप डिजाइन को जरूर ट्राई करें। आइए देखते हैं मेहंदी के ये ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइन।

सोनाक्षी सिन्हा

Eid special mehndi design by actress

ईद के खास मौके पर हाथों में मेहंदी लगाना लगभग हर महिला को पसंद होता है। खूबसूरती मेहंदी डिजाइन के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के इस मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। बारीक डिजाइन वाली ये मेहंदी यकीनन आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देती है। इस डिजाइन की खास बात यह है कि इसे केवल हथेली पर लगा सकते हैं। इस डिजाइन को आप आसानी से लगा सकती हैं।

आलिया भट्ट

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

अगर आपको हल्की मेहंदी पसंद है, तो आप आलिया भट्ट के इस मेहंदी डिजाइन को रिक्रिएट कर सकती हैं। इन दिनों गोल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप भी ईद पर ट्रेंड को फॉलो करते हुए इस डिजाइन को लगा सकते हैं। यह डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है। इस डिजाइन को आप खुद भी आसानी से लग सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःईद पर लगाएं अपने हाथों में ये सुंदर मेहंदी के डिजाइन

प्रियंका चोपड़ा

Eid special mehndi design in hindi

ईद के खास मौके पर अगर आप सहेलियों से हटकर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो प्रियंका चोपड़ा का मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट है। अभिनेत्री ने 3डी बारीक डिजाइन मेहंदी लगाई है। उन्होंने उंगलियों में बारीक डिजाइन लगवाएं है वहीं हथेली पर हल्का डिजाइन बनवाया है। इस डिजाइन में ट्विस देने के लिए आप चांद भी बनवा सकती हैं। प्रियंका ने ये मेहंदी अपनी शादी में लगाई थी।

इसे जरूर पढ़ेंःEid Mehndi Designs: 10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन

श्रद्धा आर्या

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

फैशन के साथ-साथ मेहंदी लगाने के स्टाइल और डिजाइन में काफी बदलाव आ चुका है। इन दिनों मेहंदी में आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता है कि हाथों पर कौन सा डिजाइन लगवाएं। अगर आपको भरी हुई मेहंदी में डिफरेंट लुक चाहिए। तो आप श्रद्धा आर्या के मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने यह मेहंदी डिजाइन अपनी शादी के दौरान बनवाया था। यकीन कीजिए इस डिजाइन को लगाने के बाद आपकी सभी सहेलियां पूछेंगी की ये डिजाइन किस से लगवाया।

नेहा कक्कड़

Mehndi Design for Eid

ईद पर ब्राइडल मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आप नेहा कक्कड़ के इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। अक्सर कहा जाता है कि भरी हुई मेहंदी दुल्हन के हाथों पर लगानी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद है तो आप किसी भी त्योहार पर भरी हुई मेहंदी लगा सकती हैं। तो इस ईद लगाएं हाथों में खूबसूरत भरी हुई मेहंदी।

काम्या पंजाबी

View this post on Instagram

A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya)

ईद पर डिफरेंट और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन के लिए आप काम्या पंजाबी से आइडिया ले सकती हैं। ईद के मौके पर आप चांद-सितारों वाली मेहंदी लगवा सकती है। हथेली पर लटका हुआ चांद डिजाइन और उंगलियों में बारीक मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगा। आपकी ये खूबसूरत मेहंदी देख हर कोई इस डिजाइन की तारीफ करेंगे।

ईद के मौके पर आप इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को रिक्रिएट कर अपने दिन को खास बना सकती हैं। इन ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन को कॉलेज और स्कूल जाने वाली लड़कियां भी लगा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।