करवा चौथ के खास मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी को सुहाग की निशानी माना जाता है। ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि वह इस दिन सबसे अलग दिखें। उनकी साड़ी से लेकर मेहंदी तक किसी से मैच नहीं करनी चाहिए। इसलिए वह महीने भर से तैयारियां करना शुरू कर देती हैं। वह खोज-खोज कर मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन लेकर आती हैं।
इस करवा चौथ अगर आप भी मेहंदी लगाने का प्लान बना रही हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। आपने अरेबिक मेहंदी के बारे में तो जरूर सुना होगा? अरेबिक मेहंदी डिजाइन में फ्लावर पैर्टन होते हैं, जिसमें पत्ते और फूल शामिल होते हैं। यही कारण है कि महिलाएं अब अरेबिक मेहंदी लगाना पसंद कर रही हैं। महिलाओं में दिन प्रतिदिन इस तरह की मेहंदी का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सबसे यूनिक मेहंदी डिजाइन्स।
क्या आपको हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं है? इसलिए आप केवल बेल लगाना पसंद करती हैं? अगर हां तो इस करवा चौथ आपको ट्राई करने चाहिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन। इसमें आप बेल बनवा सकती हैं।
इसके लिए आपको 3 लाइन बनानी होगी। फिर उस पर डॉट-डॉट बनाएं। आप चाहें तो बेल को किसी अन्य उंगली पर भी लगा सकती हैं। इससे मेहंदी डिजाइन अलग लगेगा। उंगलियों पर आप फूल बना सकती हैं। अगर आप खुद से मेहंदी लगा रही हैं तो हाथ पर केवल छोटे-छोट फूल बनाएं। लीजिए लग गई आपकी मेहंदी।
अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी सबसे अलग हो तो आपको यह टू लेयर फ्लोरल मेहंदी लगानी चाहिए। इसमें केवल आपको पूरे हाथ पर छोटे-छोटे फ्लावर्स बनाने होंगे। इससे आपकी सारी उंगलियां कवर हो जाएंगी।
लेकिन आप चाहें तो केवल एक-दो उंगलियों पर ही डिजाइन बनवा सकती हैं। हाथ बेहद सुंदर लगे इसके लिए नेलपेंट लगाएं और रिंग पहनें।
अगर आपके पास बाजार जाकर मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो आप ब्रेसलेट डिजाइन बना सकती हैं। यह सबसे आसान डिजाइन है। इसमें आपको केवल अपनी बीच की उंगली में एक गोल बनाना होगा। फिर उस पर फूल बना लें। साइड में पत्तियां बनाएं। नाखूनों के नीचे वाली जगह को मेहंदी से भर लें। अपनी पसंदीदा नेलपेट लगाएं। (ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन्स)
इसे भी पढ़ें:केरी मेहंदी डिजाइंस बनाना सीखें
अगर आपको भरे-भरे मेहंदी डिजाइन पसंद है तो इस बार ट्राई करें लाइनिंग मेहंदी। यह डिजाइन सिंपल के साथ-साथ बनाने में भी आसान है। इसके लिए आपको हाथ पर खूब सारी लाइनिंग बनानी होगी। इसके बाद उसके ऊपर फूल-पत्ते के डिजाइन बना लें।(S अक्षर से बनाएं मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:कंघी से लेकर भिंडी तक, इन 3 चीजों की मदद से बनाएं स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन
आप इसमें कुछ बदलाव भी कर सकती हैं। जैसे लाइन्स के बीच में क्रिस-क्रॉस डिजाइन बना लें। इससे आपकी मेहंदी बेहद सुंदर दिखेगी। उंगलियों के लिए आप पत्ती डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें ऊपर की तरफ बड़ी-बड़ी पत्ती बनाएं, फिर नीचे लाइन डिजाइन। इसके बाद नीचे की तरफ फूल बना लें। लीजिए बन गई आपकी अरेबिक मेहंदी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।