नवरात्रि में चिकनकारी कुर्ती के साथ पहनें झुमकी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

नवरात्रि में ज्यादातर महिलाएं एथनिक पहनना पसंद करती हैं। एथनिक आउटफिट्स के साथ, झुमकी काफी खूबसूरत लगती हैं। आप झुमकी के इन लेटेस्ट डिजाइंस पर नजर डालें।
image

नवरात्रि का त्योहार बस आने ही वाला है। मां की भक्ति में रंगे ये 9 दिन, पवित्रता और आनंद से भरे होते हैं। किसी भी खास मौके पर महिलाओं को सजना-सवरना बहुत पसंद होता है। खासकर, नवरात्रि के मौके पर नौ दिन एथनिक आउटफिट्स में महिलाएं खूबसूरत दिखने की पूरी कोशिश करताी हैं। नवरात्रि में चिकनकारी कुर्ते या चिकनकारी सूट पहनना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आपको स्किन टोन के हिसाब से मेकअप और आउटफिट के हिसाब से सही एक्सेसरीज को स्टाइल करना चाहिए। चिकनकारी कुर्ती के साथ आप झुमकी के अलग-अलग डिजाइंस को पेयर कर सकती हैं। नवरात्रि के खास मौके पर आपको परफेक्ट लुक देने में ये मदद करेंगे।

टेंपल झुमकी डिजाइन

temple earring designs

त्योहारों के मौके पर, एथनिक कपड़ों के साथ, टेंपल ज्वेलरी काफी अच्छी लगती हैं। इसे बहुत बारीकी से बनाया जाता है। इसे साउथ में काफी पहना जाता है। बारीकी से बने होने के कारण, आपको इसमें ज्यादा बड़े साइज नहीं मिलेंगे। इसमें मीडियम साइज की झुमकी ही मिलती हैं। अगर आपका फेस ज्यादा हैवी है, तो आपको इसे अवॉइड करना चाहिए। बाकी सभी फेस टाइप पर ये डिजाइन अच्छा लगता है। इसके साथ, आप आंखों में हल्का काजल, न्यूड लिपस्टिक और बालों में फ्लोरल एक्सेसरीज लगा सकती हैं।

रेड ग्रीन झुमकी डिजाइन

red green pearl jhumki

चिकनकारी सूट के साथ इस तरह के झुमकी डिजाइंस काफी अच्छे लगते हैं। इस तरह के ऑक्सीडाइज्ड झुमके आपके लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। इस तरह की झुमकी, गोल चेहरे को खूबसूरती के साथ कॉम्प्लीमेंट करने का काम करती हैं। इसे आप ज्यादातर सभी रंगों के आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। खासकर, अगर शादी के बाद आपकी पहली नवरात्रि है, तो आप इसे जरूर पहनें।

यह भी पढ़ें-चिकनकारी कुर्ती के साथ गोल चेहरे वाली लड़कियां पहनें ये झुमकी डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

पंजाबी स्टाइल झुमकी डिजाइन

punjabi style jhumkiपंजाबी स्टाइल लुक के लिए, आप इस तरह की बाली डिजाइन झुमकी को पहन सकती हैं। चिकनकारी कुर्ती के साथ अगर आप सलवार और दुपट्टा ले रही हैं, तो इसे जरूर स्टाइल करें। इसमे मीनाकारी वर्क वाले डिजाइंस काफी खूबसूरत लगते हैं। आप इसे अपने ड्रेस के मैचिंग या कंट्रास्ट रंग में ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ नेकपीस को अवॉइड करें। इसके साथ बालों में चोटी बनाएं और माथे पर छोटी बिंदी लगाना न भूलें।

पर्ल झुमकी डिजाइन

pearl jumki designs

पर्ल झुमकी, एथनिक आउटफिट के साथ आपके लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। पर्ल वर्क में इयररिंग्स के कई ऑप्शन्स आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इस तरह की झुमकी में आपको कलर ऑप्शन्स भी मिल जाएंगे। इस तरह के इयररिंग्स लगभग आपको 100 से 300 रुपये में मिल जाएंगे। ये आपको सटल लुक देने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में गोल चेहरे वाली लड़कियों पर खूब जचेंगे पर्ल इयररिंग के ये डिजाइंस

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Yashtika Jewels, Flipkart, Mirraw, Ksartscollection, Fabindia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP