herzindagi
nath design for round  face

Nath Designs: गोल चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे नथ के ये नए डिजाइंस, देखें तस्वीरें

Nose Pin Designs: अपने लिए नथ को चुनते समय आपको लुक के साथ-साथ अपने चेहरे के आकार का भी खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-02-01, 20:08 IST

ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए हम इसकी स्टाइलिंग के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं इसके लिए सबसे ज्यादा हम मैचिंग ज्वेलरी को चुनना पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए केवल आउटफिट के कलर कॉम्बिनेशन का ही ख्याल रखना जरूरी नहीं होता है बल्कि आपको अपने चेहरे और शरीर के आकार के हिसाब से सभी चीजों को बैलेंस करना भी जरूरी होता है।

बात अगर नथ चुनने की करें तो वैसे आपको मार्केट में कई डिजाइंस आसानी से दिखाई दे जाएंगे, लेकिन अगर हम गोल चेहरे की बात करें तो इसके लिए हम कई बार सही तरह से डिजाइन नहीं चुन पाते हैं जिसके कारण हमारा पूरा लुक बिगड़ सकता है। चलिए आज हम आपको दिखाते हैं गोल चेहरे के लिए नथ के कुछ खास डिजाइंस-

नग वाली नथ डिजाइन

stone nath designs

नग में आपको कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस तरह की नथ को बिना चैन के भी आसानी से पहना जा सकता है। इस तरह की नथ आप सलवार-सूट से लेकर इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह की नथ कई साल पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर ने रेड कारपेट के लिए स्टाइल की थी। इस तरह के लुक के साथ बालों के लिए ओपन हेयर स्टाइल को चुनें।

इसे भी पढ़ें: Nose Pin Designs : गोल चेहरे पर खूब जचेंगे नथ के ये लेटेस्ट डिजाइंस

फ्लोरल नथ डिजाइन 

floral nath designs

फूलों वाले डिजाइन की बड़े साइज वाली नथ गोल चेहरे को काफी रॉयल और एलिगेंट लुक देने में मदद करेगी। इस तरह की नथ के साथ आप चाहे तो स्टेटमेंट नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं और इयररिंग्स को अवॉयड भी कर सकती हैं। ज्यादातर इसे अनारकली स्टाइल या कलीदार आउटफिट के साथ पहना जाता है।

इसे भी पढ़ें: नोज पिन की फैंसी डिजाइंस, जो आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

डायमंड हैवी नथ डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

डायमंड की नथ देखने में बेहद क्लासी नजर आती है। इसमें आपको मीडियम साइज में काफी बेहतरीन ब्राइडल तक के लिए नथ के कई डिजाइन मिल जाएंगे। वहीं इस तरह की नथ आप बिना चैन के भी पहन सकते हैं। नथ में आप ग्रीन कलर का एमरल्ड स्टोन भी लगवा सकते हैं।

 

अगर आपको गोल चेहरे के लिए नथ के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram of celebs

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।