नोज पिन की फैंसी डिजाइंस, जो आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

परफेक्ट लुक पाने के लिए आप बाजार से तरह-तरह की डिजाइनर नोज पिन खरीद सकती हैं। आर्टिकल पढ़ें और डिजाइन देखें।  

nose pin cheap price list

औरतों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ज्वेलरी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सबसे ज्यादा ज्वेलरी महिलाएं अपने फेस पर ही पहनती हैं। इनमें से कुछ ज्वेलरी ऐसी भी हैं, जिनका धार्मिक महत्व भी होता है। इनमें से एक होती है नोज पिन। नाक में नथ या पिन पहनने से महिलाओं की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते हैं।

बाजार में आपको नोज पिन की कई ट्रेडिशनल डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी, मगर अब नोज पिन की डिजाइन में भी कई फैंसी लुक आ गए हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ नोज पिंस डिजाइन दिखाएंगे, जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। आप चाहें तो गोल्ड, सिल्वर या आर्टिफीशियल किसी भी तरह की नोज पिन खरीद सकती हैं।

nose pin price

धार्मिक चिन्हों वाली नोज पिन

बाजार में आपको धार्मिक चिन्हों वाली जैसे- ओम, स्‍वास्तिक आदि चिन्‍हों वाली नोज पिन बहुत ही आसानी से मिल जाएगी। आप इस तरह के चिन्ह वाली नोज पिन आपको सोने या चांदी में भी मिल जाएंगी। अगर आप आर्टिफिशियल नोज पिन खरीदना चाहती हैं, तो आपको यह भी मार्केट में किसी भी ज्वेलरी शॉप में मिल जाएगी। इन तरह की नोज पिन आप किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

boho look nose pin

जोडिएक वाली नोज पिन

आप अपने जोडिएक साइन के अनुसार भी नोज पिन पहन सकती हैं। आपको बाजार में कई तरह की डिजाइनर जोडिएक नोज पिन मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, आपके लकी नंबर, लकी कलर या फिर एस्‍ट्रो के मुताबिक भी आपको बाजार में नोज पिन मिल जाएगी। इस तरह की नोज पिन में आपको गोल्ड और सिल्वर दोनों में डिजाइंस मिल जाएंगी। आप चाहें तो जंक ज्वेलरी या फिर स्टाइलिश ट्रेंडी ज्वेलरी में भी इस तरह की नोज पिन खरीद सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बेहद अलग होता है साउथ इंडियन मंगलसूत्र, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

nose pin designs for ladies

बोहो लुक वाली नोज पिन

बोहो लुक को आजकल महिलाएं बहुत ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस लुक में आपको बाजार में तरह-तरह की ज्वेलरी मिल जाएंगी, मगर बोहो लुक में नोज पिन सबसे ज्यादा प्रचलित है। आप इस तरह की नोज पिन किसी भी आर्टिफिशियलज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। इस तरह की बोहे नोज पिन आपको 100 रुपए से 250 रुपए तक मिल जाएंगी।

Mahilaon Ke Liye Jewellery

बंजारा लुक वाली नोज पिन

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' पार्ट-2 में हिना खान ने कोमोलिका का किरदार निभाया था। तब से बंजारा लुक वाली ज्वेलरी काफी फैशन में है। इस तरह की ज्वेलरी में आपको तरह-तरह की नोज पिन मिल जाएंगी। आप उन्हें एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। आपको बाजार में इस तरह की ज्वेलरी 50 रुपए से 300 रुपए तक मिल जाएंगी।

nose pin price and style

हैवी लुक वाली नोज पिन

हैवी लुक वाली नोज पिन में भी कई सारी डिजाइंस आपको बाजार में मिल जाएंगी। आप गोल्ड, सिल्वर और आर्टीफीशियल किसी में भी आपको हैवी लुक वाली नोज पिन मिल जाएगी,‍ जिसे कैरी करके आपको परफेक्‍ट एथनिक लुक मिल सकता है।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP