घर में बहन की शादी होने का एक ही फायदा होता है कि हमें भी अच्छे से तैयार होने का मौका मिल जाता है। खासकर जब आपकी बड़ी बहन की शादी हो वो अपने साथ आपके लुक का भी खास ध्यान रखती है। लेकिन जब बात नेल आर्ट की आती है, तो हम अक्सर उसे भूल जाते हैं। ज्यादा काम की वजह से समय ही नहीं मिल पाता की डिजाइन सर्च करके इसे नाखूनों पर करा सके। ऐसे में आप सबसे अलग और अट्रैक्टिव नेल आर्ट को बहन की शादी के फंक्शन से कुछ दिनों पहले की करा लें। इससे आपको अचानक से भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के नेल आर्ट को आप करा सकती हैं।
बहन और जीजू के पिक्चर वाली नेल आर्ट
अपनी बहन से अगर बहुत प्यार करती हैं, तो इस दर्शाने के लिए आप इन दोनों के पिक्चर वाली नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट करवाने के बाद आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इसके लिए पहले आपके नाखूनों पर बेस कलर लगाया जाएगा। इसके बाद इसमें बारीक ब्रश की मदद से लड़का और लड़की का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। अब इसमें अलग-अलग कलर और ग्लिटर को लगाया जाएगा। फिर जेल नेल पैंट से इसे कंप्लीट किया जाएगा। ऐसे आपकाी नेल आर्ट रेडी हो जाएगी। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके नाखून भी अच्छे नजर आएंगे।
मार्बल और ग्लिटर डिजाइन वाली नेल आर्ट
आप नाखूनों को सुंदर दिखाने के लिए और हर ड्रेस पर नेल आर्ट अच्छी लगे इसके लिए मार्बल के साथ ग्लिटर नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट होने के बाद नाखून अच्छे लगते हैं। इसमें आपकी कुछ उंगली पर सिंपल कलर लगाया जाता है। फिर दूसरी उंगली पर मार्बल का टेक्सचर दिया जाता है। इसके अलावा बची उंगली पर ग्लिटर को लगाया जाता है। फिर जेल नेल पैंट से इसे कंप्लीट किया जाता है। ऐसे नेल आर्ट से आपके नाखून अच्छे लगते हैं। इसे आप ट्राई कर सकती हैं। इसे करने में आपके 3,000 से 4,000 रुपये खर्च हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Nail Art: सगाई से पहले हाथों में करवाएं अलग तरह की नेल आर्ट, तस्वीरें देख डिजाइन करें पसंद
स्टोन डिजाइन वाली नेल आर्ट
आप हाथों में स्टोन डिजाइन वाली नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट करने से आपके हाथ सिंपल लेकिन सुंदर लगेंगे। इसमें आपक ड्रेस के मैचिंग कलर को लगवाएं। इसमें स्टोन को साइड वाले डिजाइन में पेस्ट करवाएं। ग्लिटर से इसमें शाइन ऐड करें। लाइन बनाएं जेल पेंट लगाकर इसे कंप्लीट करें। ऐसे आपका नेल आर्ट कंप्लीट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Nail Art: शादी के लिए हाथों के नाखूनों पर करवाएं नेल आर्ट, देखें सबसे अलग डिजाइंस
नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए और अपनी बहन की शादी में नेल आर्ट से लोगों का दिल जलाने के लिए इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसके बाद आपके हाथ देखकर हर कोई तारीफ करेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों