शादी में होने वाले हर फंक्शन हमारे लिए खास होते हैं। यही वजह है कि हम इस मूमेंट पर हर चीज परफेक्ट पसंद करते हैं। ड्रेस से लेकर मेकअप हर किसी को एकदम परफेक्ट चूज करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन सबकी नजरें हमारे ऊपर टिकी हुई होती हैं। लेकिन इससे ज्यादा लोग आपकी मेहंदी और रिंग को देखते हैं। ऐसे में आपको हाथ उलटा रखना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप नेल्स का सही ध्यान रखें। नेल्स पर नेल आर्ट कराएं। आजकल ये ट्रेंड में हैं। साथ ही, इसे करवाने से हाथों की सुंदरता भी बढ़ जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह के नेल आर्ट को आप ट्राई कर सकती हैं।
आप इंगेजमेंट के मौके पर फ्लोरल डिजाइन वाली नेल आर्ट भी करा सकती हैं। इसमें बेस कलर आप अपनी पसंद का लगवाएं। इसके बाद इसमें शिमर और एक्सेसरीज में फ्लावर डिजाइव क्रिएट किया जाएगा। इसमें जेल नेल पैंट लगाकर इसे कंप्लीट किया जाएगा। आपकी सगाई में इस तरह के नेल आर्ट अच्छे लगते हैं।
अगर आपको सगाई के दिन को स्पेशल बनाना है, तो इसके लिए आप रिंग डिजाइन को नाखून पर क्रिएट करा सकती हैं। इसमें आपके नेल्स का बेस सिंपल रहेगा। इसके बाद इसमें रिंग और आप चाहें तो नाम के पहले अक्षर को लिख सकती हैं। इसके बाद इसमें ग्लिटर लगाएं। इससे आपके नाखून सुंदर लगेंगे। साथ ही, आपके हाथों की शोभा दोगुनी हो जाएगी। इस तरह के नेल आर्ट को करवाने के लिए 2,500 से 3,000 रुपये देने पड़ेंगे।
आपके हाथ सुंदर नजर आए। इसके लिए आप स्टोन के साथ नेल आर्ट करा सकती हैं। इसमें आप अगर किसी एक्सेसरीज को ऐड करवाना चाहती हैं, तो इसे भी ऐड करा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट फैंसी लगती है। साथ ही, हर आउटफिट के साथ चल जाती है। इसे आप किसी भी कलर के स्टोन के साथ करा सकती हैं। बस आपको अपने हाथों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इस तरह के नेल आर्ट को करवाने में आपको 3,000 से 4,000 रुपये के करीब पैसे देने पड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Nail Art Designs For Feet: पैरों में कराएं ये नेल आर्ट, देखें तस्वीरें
आप नाखूनों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सिंपल ग्लिटर नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह की नेल आर्ट से भी हाथ अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसे करवाने के बाद आपको किसी और कलर को करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपको ग्लिटर के साथ करवाना है। किसी तरह की कोई एक्सेसरीज को नेल्स के साथ ऐड नहीं करवानी है। इससे आपके हाथ सुंदर लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Nail Art Designs: नाखूनों पर क्रिएट करें एनिमल नेल आर्ट, देखें डिजाइंस
इस बार हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कराएं ये नेल आर्ट। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको अलग तरह के कलर को नेल्स पर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपके हाथ सुंदर लगेंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।