मूंग की दाल का ऐसे करें चेहरे के लिए इस्तेमाल, दिख सकते हैं कई फायदे

गर्मी के मौसम में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया यह घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।
image

चेहरे पर एक फंसी भी हो जाए, तो लड़कियां परेशान होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं और स्किन प्रॉब्लम को कम करना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिन्हें कर आप अपने चेहरे पर होने वाली इन परेशानियों से राहत पा सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक गर्मी का मौसम शुरू होते ही चेहरे पर कई तरह की परेशानियां होने लगती है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान हो जाती हैं। अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम की वजह से परेशान है, तो अब आप बाजार के महंगे प्रोडक्ट की बजाय मूंग की दाल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ चेहरे के लिए भी काफी लाभदायक माना गया है।

1 - 2025-05-09T200217.182

चेहरे के लिए मूंग की दाल

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि चेहरे पर हो रही परेशानियों को कम करने के लिए आप मूंग की दाल से फेस पर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले मूंग की दाल को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद दूसरे दिन पानी अलग कर इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना ले।

यह भी पढ़ें:हीट वेव से बचने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, गर्म हवाओं से मिलेगी स्किन को राहत

मूंग की दाल से ऐसे बनाएं फेस पैक

1 - 2025-05-09T200217.182

इस पेस्ट में आप एलोवेरा जेल, दही और चुटकी भर हल्दी मिला दें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर थोड़ी देर ढककर रख दें। उसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से धोकर सुखा लें। जब चेहरा सुख जाए, तब आप अपने चेहरे पर इस फेस पर को 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। 20 मिनट पूरे होने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Coconut Face Pack: समर सीजन में ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP