herzindagi
mehandi designs

Bridesmaids लगाएं अपने हाथ पर ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको मेहंदी के ऐसे डिजाइन दिखने वाले हैं जो ब्राइडमेड्स के हाथों की खूबसुरती को बढ़ा देंगे।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-07, 18:44 IST

शादियों का सीजन है और हाथों में मेहंदी न लगे ऐसा नहीं हो सकता है और अगर आप दुल्हन की बहन या खास दोस्त हैं तो फिर आपको मेहंदी लगाना तो बनता है। आपने देखा होगा कि जब शादी में मेहंदी लगाने वाले आते हैं तो एक जैसे डिजाइन ही लगते हैं।

कुछ ही डिजाइन होते हैं जिन्हें वह सभी के हाथों मेें लगा रहे होते हैं। लेकिन आप दुल्हन की बहन/दोस्त हैं और आप बाकियों की तरह सिंपल डिजाइन नहीं लगा सकती हैं। इसलिए आज हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे बेहतरीन डिजाइन दिखने वाले हैं जो आपके हाथों की खुबसुरती को बढ़ा देंगे।

मिरर मेहंदी डिजाइन

mirror mehandi design

वैसे तो मेहंदी के सभी डिजाइन अच्छे होते लेकिन कुछ लोगों को दोनों हाथ में अलग-अलग डिजाइन पसंद नहीं आते हैं। ऐसे लोगों के लिए बेस्ट है ये डिजाइन। इसे मिरर डिजाइन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें दोनों हाथ में एक जैसा डिजाइन होता है और यह दिखने में ऐसा लगता है(देखें फुल हैंड मेहंदी डिजाइंस) जैसे एक हाथ को शीशे के आगे रखे हो और उसकी परछाई बन रही हो। यह डिजाइन हाथों में खूब खिलता है।

इसे जरूर पढ़ें-Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

मोटा डिजाइन मेहंदी

moti mehandi design

अगर आपको बारीक डिजाइन पसंद नहीं है तो आप मेहंदी का मोटा डिजाइन भी लगा सकती हैं। मोटे डिजाइन वाली मेहंदी(दखें ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन) खूब खिलकर नजर आता है और दिखने में भी बहुत सुंदर लगता है। आप चाहें तो बारीक और मोटे दोनों तरह के डिजाइन वाली मेहंदी को साथ में भी लगा सकती हैं।

इसमें डिजाइन को दो बार कोट किया जाता है। आप चाहें तो डिजाइन को नीचे से मोठे डिजाइन से शुरू करते हुए ऊपर की ओर जाते हुए बारीक डिजाइन भी बना सकती हैं।

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

full hand mehandi design

जब दुल्हन को मेहंदी लगाने वाले आते हैं तो वह दुल्हन के अलावा किसी को भी पुरे हाथ में मेहंदी नहीं लगते हैं और अगर लगाते भी हैं तो उसके ज्यादा पैसे लेते हैं। आप दिल खोलकर पैसे खर्च करें और अपने भी पुरे हाथों पर भरी हुई मेहंदी लगाएं।(देखें केरी मेहंदी डिजाइंस)

आप ऊपर दिखाया गया सेम डिजाइन भी लगा सकती हैं और अपनी पसंद का कोई दूसरा डिजाइन भी बना सकती हैं। इससे पता भी चलेगा की भी दुल्हन के अलावा बीएस इसी लड़की ने पुरे हाथ में मेहंदी लगाई है, मतलब यह दुल्हन की खास है।

इसे जरूर पढ़ें-बहुत सिंपल हैं मेहंदी के ये डिजाइन्स, आप खुद भी कर सकती हैं ट्राई

आपको किस तरह का मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, wikipedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।