सीजन गर्मियों का हो या फिर बरसात का, व्हाइट शर्ट का फैशन कभी आउट नहीं होता है। खासतौर पर महिलाओं के बीच सिंपल व्हाइट शर्ट को फैशनेबल ट्विस्ट देने का अलग ही क्रेज है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने जन्मदिन पर व्हाइट शर्ट को बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। मलाइका हमेशा से ही महिलाओं के बीच फैशन आइकॉन रही हैं। इसलिए मलाइका के इस लुक को भी बहुत पसंद किया गया।
आजकल क्रॉप टॉप का फैशन ट्रेंड में है। क्रॉप टॉप के साथ-साथ बाजार में आपको क्रॉप ब्लेजर और क्रॉप जैकेट भी मिल जाएंगी। मगर इन सबके साथ-साथ क्रॉप शर्ट भी इस वक्त ट्रेंड में है। मलाइका ने भी अपने जन्मदिन पर क्रॉप व्हाइट शर्ट पहनी थी।
अपने इस लुक में फैशनेबल ट्विस्ट डालने के लिए मलाइका ने शर्ट के नीचे ब्लैक स्पोर्ट ब्रा पहनी थी। इतना ही नहीं, मलाइका ने शर्ट का केवल कॉलर बटन ही बंद किया था बाकी शर्ट को ओपन ही रखा था। मलाइका के इस लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था उनका स्क्वायर शेप का सन ग्लास।
व्हाइट शर्ट में मलाइका अरोड़ा पहली बार इतनी ग्लैमरस नजर नहीं आई हैं बल्कि इससे पहले भी मलाइका को सिंपल व्हाइट शर्ट में स्टाइलिश अंदाज में देखा जा चुका है। चलिए हम आपको मलाइका के कुछ स्टाइलिश व्हाइट शर्ट लुक दिखाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- व्हाइट शर्ट के कॉलर से काले दाग निकालने के टिप्स एंड हैक्स
इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने लॉन्ग व्हाइट शर्ट पहनी है और इसे स्टाइलिश अंदाज देने के लिए मलाइका ने ट्रेंड बेल्ट बैग अपनी कमर पर कैरी किया है। आपको बता दें कि आजकल वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइलिश अंदाज देने के लिए वेस्ट बेल्ट बैग ट्रेंडी एक्सेसरीज है। वैसे आप अगर लॉन्ग व्हाइट शर्ट को स्टाइलिश अंदाज देना चाहती हैं तो इन टिप्स को भी फॉलो कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें- अपनी शर्ट ड्रेस को इन 4 तरीकों से करें स्टाइल
अगर आप सिंपल व्हाइट शर्ट पहन रही हैं, तो आप मलाइका अरोड़ा की तरह उसे हाफ टकइन करके पहन सकती हैं। आप चाहें तो इसके साथ डेनिम जींस कैरी कर सकती हैं या फिर आप डिजाइनर पैंट या लेगिंग के साथ भी उसे कैरी कर सकती हैं। सिंपल व्हाइट शर्ट को कैरी करने के लिए आप इन टिप्स को भी फॉलो कर सकती हैं-
नॉट स्टाइल शर्ट का फैशन नया नहीं है, मगर इसका क्रेज आज भी महिलाओं में देखा जाता है और यह बहुत ट्रेंडी लुक देता है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने भी नॉट वाली व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्स वाला प्लाजो पहना है। आप इसे और भी कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं-
उम्मीद है कि आपको व्हाइट शर्ट से जुड़े ये स्टाइल टिप्स पसंद आए होंगे। इन टिप्स को आप भी आजमा कर देखें और मलाइका अरोड़ा की तरह स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आएं। यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।