त्योहारों पर अच्छा दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ ऐसे डिजाइन वाले कपड़ों को खरीदकर स्टाइल करना पसंद करते हैं, जिसे पहनकर हम खूबसूरत नजर आ सके। इसके लिए हम कई बार एक्ट्रेस के लुक्स से आइडिया लेते हैं। साथ ही, इनके आउटफिट्स की तरह कपड़ों को डिजाइन करवाते हैं। इस बार आप महाशिवरात्रि पर करीना कपूर खान के इस रेड साड़ी लुक को रीक्रिएट करें। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इस साड़ी की खासियत और कैसे करें इसे स्टाइल।
View this post on Instagram
अगर आपको महाशिवरात्रि पर लाल रंग की साड़ी पहनने का मन है, तो ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप त्योहार पर अच्छी नजर आएंगी। इस तस्वीर में उन्होंने रितु कुमार की डिजाइन की हुई आरी वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया हुआ है। जिसे सिल्क शिफॉन फैब्रिक से तैयार किया है। साड़ी लाइटवेट है इसलिए पहनने के बाद स्लीम नजर आएंगी। साथ ही, इसे आप आसानी से बांध पाएंगी। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगी।
इस तस्वीर में उन्होंने रेड कलर साड़ी के साथ ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी को स्टाइल किया। साड़ी के साथ ये ज्वेलरी पीस काफी सुंदर नजर आ रहा था। आप चाहें तो ऐसा वियर कर सकती हैं या इसकी जगह पर आप सिंप डिजाइन वाली ज्वेलरी भी वियर कर सकती हैं। इससे भी लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आप खूबसूरत दिखेंगी। ज्वेलरी के साथ आप रिंग और कंगन भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शिवरात्रि के दिन पहनने के लिए ढूंढ रहीं हैं साड़ी, तो एक्ट्रेस टीना दत्ता का ये लुक आपके लिए है परफेक्ट
इस साड़ी के साथ आप इनकी तरह से ही सिंपल मेकअप लुक को क्रिएट करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, त्योहार के हिसाब से ये लुक आपका परफेक्ट नजर आएगा। इसे आप किसी और फंक्शन में क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लुक को क्रिएट करने में आपको समय भी कम लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Maha Shivratri 2024: बॉलीवुड सेलेब्स के ये ट्रेडिशनल लुक्स महाशिवरात्रि पर कर सकती हैं रीक्रिएट, जानें तरीका
इस तरह से आप अपने लुक को करीना कपूर की तरह रेडी कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आपको साड़ी में एक नया डिजाइन ट्राई करने को मिलेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Intagram/ Kareena Kapoor Khan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।