Sun Mar 22, 2026 | Updated 02:25 AM IST HZ Awards 2026
light weight hathphool designs for ladies pics

हाथों की शान बढ़ाएंगे हाथफूल के ये डिजाइंस, कैरी करना भी होगा आसान

हाथफूल पहनने का शौक है और लाइटवेट डिजाइन तलाश रही हैं, तो एक बार यह कलेक्‍शन जरूर देखें। 
Editorial
Updated:- 2022-11-16, 12:31 IST

हम महिलाओं की ज्वेलरी की लिस्‍ट में इतने आइटम्‍स आते हैं कि अगर उनकी गिनती की जाए तो काफी समय लग सकता है। मगर कुछ ज्वेलरी आइटम ऐसे हैं, जो प्राचीन समय से हम कैरी कर रहे हैं और आज भी उनका ट्रेंड गया नहीं है बल्कि उनमें नए-नए स्टाइल, लुक्स और डिजाइंस देखने को मिल रहे हैं।

इस लिस्‍ट में हाथफूल का नाम भी शामिल है। हाथफूल एक ट्रेडिशनल ज्वेलरी है जो हम महिलाओं के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय भी है। बेस्‍ट बात तो यह है कि हथफूल अब केवल एथनिक ज्वेलरी का ही हिस्सा नहीं रहा, बल्कि अब इसमें आपको ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइंस भी देखने को मिल जाएंगी। जिन्हें आप न केवल एथनिक बल्कि वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं।

आज हम आपको हाथफूल के कुछ ऐसे ही डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें देख कर आपको अपने लिए जब हाथफूल खरीदना होगा तो बहुत मदद मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें- देखें लाइटवेट पायल की यह डिजाइंस

light weight hathphool designs for ladies

स्‍टाइलिश डायमंड लुक वाला हाथफूल

इस तस्‍वीर में दिख रहे हाथफूल की डिजाइन आपको भी जरूर पसंद आएगी। यह टू-इन-वन हथफूल है। इसमें कड़े के साथ ही एक बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश अंगूठी भी है। आप इस तरह के हाथफूल को एथनिक और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

hathphool designs with price

पर्ल लुक वाला हाथफूल

इस तस्‍वीर में आपको जो पर्ल लुक वाला हाथफूल नजर आ रहा है, वह आप किसी भी एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आपको अन्‍य ज्वेलरी भी पर्ल वाली ही पहननी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- भारी पायल पहनने से होती है दिक्‍कत तो दुल्‍हन के लिए बेस्‍ट रहेंगी हल्‍की पायल की ये डिजाइंस

hathphool kundan

गोल्‍ड लुक वाला हाथफूल

बाजार में आपको गोल्ड लुक में लाइट वेट हाथफूल डिजाइंस मिल जाएंगे। इनमें आपको स्‍टाइलिश और ट्रेडिशनल दोनों डिजाइंस मिलेंगी। आप चाहें तो इन्‍हें एथनिक या फिर ट्रेडिशनल किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

hathphool jewellery

सिल्वर लुक वाला हाथफूल

अगर आप थोड़ा बंजारा या फिर बोहो लुक चाहती हैं तो बाजार में आपको सिल्वर हाथफूल में भी कई सारी डिजाइंस मिल जाएंगी। इस तरह के हाथफूल आप किसी भी स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

hathphool bracelet

जाल वर्क वाला हाथफूल डिजाइन

बाजार में आपको जाल वर्क वाला हाथफूल डिजाइन भी खूब देखने को मिल जाएगा। इस तरह के हथफुल की खासियत यह है कि यह बहुत ही लाइटवेट होता है और इसे आप न केवल किसी बड़े अवसर पर बल्कि डे-टू-डे लाइफ में अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।

stylish hathphool

कुंदन वर्क हाथफूल

आपको हथफूल में कुंदन वर्क वाली डिजाइन भी मिल जाएंगी। इस तरह की डिजाइंस में आपको कुंदन के साथ कट दान मोती वर्क भी मिल जाएगा, जो कि ज्वेलरी का बहुत ही ट्रेडिशनल पार्ट है और एथनिक आउटफिट के लिए इसे परफेक्‍ट भी बनाता है।

hathphool designs for ladies

सिंपल हाथफूल डिजाइन

आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी में इस तरह के हाथफूल डिजाइंस खूब देखने के मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, अपने अपने आउटफिट के कलर के हिसाब से भी चेन और स्टोन वर्क वाले हाथफूल खरीद सकती हैं। इसमें आपको लाइट और मीडियम वेट वाले हाथफूल आसानी से मिल जाएंगे।

उम्‍मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके बताएं और हरजिंदगी के साथ जुड़े रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।