Lehenga Blouse Designs: लहंगा वियर करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी हम मार्केट जाते हैं तो अपने लिए अलग-अलग डिजाइन को सर्च करते हैं साथ ही कोशिश करते हैं कि इसके साथ रेडीमेड ब्लाउज खरीद लें ताकि इसे सिलवाने की जरूरत न पड़े। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब हम ऐसे ब्लाउज वियर करते हैं तो लुक बिल्कुल खराब लगता है। ऐसे में अच्छा है कि आप फैब्रिक खरीदकर ब्लाउज को डिजाइन कराएं। इसके लिए आप यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो इसके लिए स्टेटमेंट स्लीव्स ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप वन शोल्डर ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। वरना आप फ्रिल कट ब्लाउज डिजाइन को क्रिएट कराएं। इस तरह के ब्लाउज आप लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आप चाहे तो डोरी के अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं, वरना आप कुछ नया डिजाइन भी एड कर सकती हैं।
डीप वी नेकलाइन ब्लाउज काफी ट्रेंडी होते हैं। इनका फैशन कभी भी आउट नहीं होता है। ये आजकल साड़ी के साथ भी पहने जाते हैं और लहंगे के साथ भी वियर किए जाते हैं। आप भी इस तरह के ब्लाउज को अपने लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी अच्छा आता है, साथ ही आप खूबसूरत लगती हैं। इसमें आप आगे और पीछे दोनों तरफ के ब्लाउज इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। (फैंसी ब्लाउज डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: यंग लड़कियों के लिए ब्लाउज के ये खास डिजाइन, आप भी करें ट्राई
लहंगे के साथ आप फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये भी काफी स्टाइलिश लगता है। इसमें आप राउंड नेक के साथ फुल स्लीव्स डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। वहीं आप चाहे तो इसमें डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं। जिससे आपका लुक परफेक्ट लगे। (ट्रेंडी लुक के लिए ब्लाउज डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: Blouse Design: स्लिम दिखने के लिए साड़ी के साथ इन ब्लाउज डिजाइन को करें स्टाइल
इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को आप लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसके अलावा आप और भी काफी सारे डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।