Blouse Designs: ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस लहंगे से लेकर साड़ी तक के साथ दिखेंगे परफेक्ट

ब्लाउज की परफेक्ट फिटिंग पाने के लिए आपको फैब्रिक से लेकर मटेरियल तक को चुनते समय काफी चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।

fancy look blouse designs

लहंगे से लेकर साड़ी तक के साथ ब्लाउज को पहना जाता है। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन हर फंक्शन व त्यौहार के लिए ब्लाउज के डिजाइन को अलग तरह से चुना जाता है। हालांकि इसके लिए भी हम लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को ही फॉलो करते हैं।

आजकल फैंसी डिजाइंस के ब्लाउज आपको मार्केट में देखने को मिलेंगे, लेकिन किस तरह का डिजाइन कैसे स्टाइल करना चाहिए? इसका सही अंदाजा होना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्लाउज के कुछ फैंसी डिजाइंस जिन्हें आप किसी भी फंक्शन व त्यौहार के लिए आसानी से कर सकती हैं स्टाइल।

पर्ल ब्लाउज डिजाइन

हैवी लुक वाले डिजाइन के ब्लाउज को पहनना चाहती हैं तो इस तरीके से नेट के ब्लाउज को पर्ल मोती या लटकन डिजाइन से भरा हुआ लुक दे सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज आपको रेडीमेड भी आसानी से मिल जाएगा। वहीं इसे आप प्लेन साटन साड़ी या लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। देखने में ऐसा लुक काफी रॉयल लुक देने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें :कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनने में होती है परेशानी? तो डॉली जैन के बताए ये आसान स्टेप्स आएंगे काम

स्टेटमेंट शोल्डर ब्लाउज डिजाइन

अगर आपके कंधे भारी या चौड़े हैं तो इस तरह का ब्लाउज आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगा। बता दें कि इस तरह की नेकलाइन को पेंटागन स्वीटहार्ट कहा जाता है। इस तरह का ब्लाउज आप शरारा से लेकर साड़ी या लहंगे तक के साथ पहन सकती हैं। इसे बनवाने के लिए आप वर्क वाले फैब्रिक का इस्तेमाल करें। हालांकि इसे मनीष मल्होत्रा डिजाइनर द्वारा डिजाइन किया गया है।इसे भी पढ़ें :सिंपल ब्लाउज को फैंसी लुक देने के लिए ये आसान टिप्स आएंगी आपके काम

बो डिजाइन ब्लाउज

अगर आप ब्लाउज के लिए मॉडर्न लुक को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके डिजाइन के लिए आप बो डिजाइन को चुन सकती हैं। इसके लिए आप ऑफ शोल्डर स्टाइल में ब्लाउज के डिजाइन को बनवाएं। लुक को स्टाइलिंग मिस्टेक न हो, इसके लिए आप कंधों पर बारीक स्ट्रैप से ब्लाउज को होल्ड करें। ऐसा करने से पहना हुआ ब्लाउज कम्फ़र्टेबल महसूस होगा।

अगर आपको ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP