Daman Designs: आजकल मार्केट में महिलाओं के लिए कई तरह के आउटफिट्स मिलने लगे हैं। लेकिन गर्मियों में ज्यादातर महिलाएं कुर्तियां ही पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि कुर्तियां न सिर्फ आरामदायक होती हैं बल्कि हमारे लुक में चार-चांद लगाने का भी काम करती हैं। इसलिए महिलाओं के वार्डरोब में कुर्तियों की वैरायटीज सबसे ज्यादा होती हैं।
साथ ही साथ बाजार में भी आपको कुर्तियों में बहुत तरह की वैरायटीज मिल जाएंगी, लेकिन आजकल शॉर्ट कुर्तियां वियर करने का चलन काफी बढ़ गया है। महिलाएं शॉर्ट कुर्ती को न सिर्फ जींस बल्कि प्लाजो के साथ भी वियर कर रही हैं। इसलिए महिलाएं हर बार डिफरेंट और स्टाइलिश शॉर्ट कुर्तियों की तलाश में रहती हैं। आपने यकीनन शॉर्ट कुर्ती के स्लीव्स या फिर नेक के कई ट्रेंडी डिजाइन ट्राई किए होंगे।
लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं, तो इस बार आप कुर्ती के दामन यानि घेरे को ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। तो देर किस बात की चलिए आज हम आपको शॉर्ट कुर्ती के घेरे के कुछ डिजाइन बता रहे हैं, जिससे यकीनन आपका लुक और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।
गोल घेरा डिजाइन (Gol Ghera Design)
आप अपनी शॉर्ट कुर्ती को क्लासी बनाने के लिए घेरे को गोल डिजाइन कर सकती हैं। हालांकि, कुर्ती का गोल दामन वियर करने का ट्रेंड नया नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से सिंपल गोल घेरे का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। महिलाएं गोल दामन की शॉर्ट कुर्ती प्लाजो, शरारा या फिर पैंट के साथ वियर कर रही हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-शॉर्ट कुर्ती को इन पांच तरीकों से करेंगी स्टाइल, तो दिखेंगी बेहद खूबसूरत
आप भी इस लुक को फॉलो कर सकती हैं साथ ही अगर आप चाहें तो शॉर्ट कुर्ती के घेरे के साथ-साथ स्लीव्स या फिर नेक भी डिजाइन करवा सकती हैं। यकीनन इससे आपको क्लासी लुक मिलेगा।
सिंपल नेट घेरा डिजाइन (Net Lace Ghera Design)
अगर आप डेली वियर में शॉर्ट कुर्ती पहन रही हैं, तो आप कुर्ती के लिए नेट का घेरा सेलेक्ट कर सकती हैं। क्योंकि नेट का घेरा न सिर्फ सिंपल है बल्कि आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम भी करेगा। अगर आपको नेट घेरे वाली शॉर्ट कुर्ती नहीं मिल रही है, तो आप नेट की बेल कुर्ती के दामन पर लगा सकती हैं, जिसे आप टॉप की तरह जींस या फिर प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं।
क्रॉस कट घेरा डिजाइन (Cross Cut Ghera Design)
आप अपनी शॉर्ट कुर्ती को स्टाइलिश बनाने के लिए इसके घेरे को क्रॉस कट से स्टाइलिश बना सकती हैं। क्योंकि आजकल प्रिंटेड कुर्तीसे लेकर सिंपल कुर्ती में क्रॉस कट घेरे का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। हालांकि, आप क्रॉस कट घेरे को कई तरह से डिजाइन करवा सकती हैं जैसे- आप घेरे पर बेल या फिर पाइपिंग लगा सकती हैं। वर्ना आप वी-क्रॉस साइट कट घेरा डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-शॉर्ट कुर्ती स्लीव्स के ये ट्रेंडी डिजाइन जींस के साथ करें वियर, मिलेगा क्लासी लुक
पेप्लम घेरा डिजाइन (Peplum Ghera Designs)
आप शॉर्ट कुर्ती को पेप्लम घेरे से डिजाइनर बना सकती हैं। क्योंकि आजकल न सिर्फ पेप्लम कुर्ती बल्कि टॉप भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप पेप्लम घेरा डिजाइन करने के लिए कॉटन से लेकर नेट के फैब्रिक का चुनाव कर सकती हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप प्रिंटेड फैब्रिक का ही चुनाव करें। क्योंकि प्रिंटेड कुर्ती पर पेप्लम घेरे बहुत अच्छे लगते हैं, जिसे आप जींस, प्लाजो या फिर सलवार के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं।
हमें उम्मीद है कि आपको शॉर्ट कुर्ती घेरे के ये ट्रेंडी डिजाइन पसंद आए होंगे। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर करें और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड जानने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों