herzindagi
latest kurti ghera designs in hindi

कुर्ती घेरे के ये लेटेस्ट डिजाइन्स आपको देंगे एकदम मॉडर्न लुक

अगर आप कुर्ती पहनने की शौकीन हैं तो आप इसके घेरे के स्टाइलिश वा लेटेस्ट डिजाइन के आइडियाज यहां से ले सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2022-08-02, 21:09 IST

गर्मी में ज्यादातर महिलाएं आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसलिए महिलाओं के वार्डरोब में कुर्तियों की वैरायटी ज्यादा होती हैं। क्योंकि कुर्ती एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं कई तरह से वियर कर सकती हैं। आप कुर्ती के साथ आसानी से कुछ भी स्टाइल कर सकती हैं क्योंकि कुर्ती हर चीज के साथ अच्छा लगता है। हालांकि, आपको बाजार में कुर्ती के हर तरह के डिजाइन मिल जाते हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं।

लेकिन बहुत-सी महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो रेडीमेट कुर्ते न पहनकर फैब्रिक से कुर्ती डिजाइन करवाती हैं। हालांकि महिलाओं को नेक या फिर स्लीव्स के डिजाइन समझ में आ जाते हैं, लेकिन घेरे के डिजाइन खास समझ में नहीं आते। अगर आपके भी डिजाइन समझ नहीं आ रहे हैं, तो आपके यह लेख काम आ सकता है। क्योंकि आज हम आपको लेटेस्ट घेरे के डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे आप बाहर से डिजाइन करवा सकती हैं।

नेट कुर्ती घेरा डिजाइन

Net kurti ghera designs

आप अपनी कुर्ती को क्लासी बनाने के लिए अपने घेरे को ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। हालांकि, आप नेट के घेरे या प्लेन कुर्ती पर नेट का कपड़ा या फिर बेल अच्छी लगती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से नेट घेरे का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। महिलाएं नेट की बेल शॉर्ट या फिर लॉन्ग कुर्ती पर लगा सकती हैं। आप इसे प्लाजो, शरारा या फिर पैंट पर पहन सकती हैं। (लंबी कुर्तियों को इस अंदाज में पहनें)

इसे ज़रूर पढ़ें-पाकिस्तानी हैवी सलवार सूट डिजाइंस पहनें और पार्टी की रौनक बनें

साइड कट कुर्ती घेरा डिजाइन

Side kurti ghera designs

आप अपनी प्लेन कुर्ती को स्टाइलिश बनाने के लिए इसके घेरे को साइड कट डिजाइन दे सकती हैं। क्योंकि आजकल प्रिंटेड कुर्ती से लेकर सिंपल कुर्ती के साइट कट घेरे का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। हालांकि, आप महिलाएं घेरे को कई तरह से डिजाइन करवा सकती हैं जैसे- बटन वाला साइड कट घेरा, सिंपल साइड कट घेरा, वी-साइड कट घेरा आदि।

बेल कुर्ती घेरा डिजाइन

Bel kurti ghera designs

आप सिंपल घेरे को डिजाइनर बनाने के लिए बॉर्डर पर बेल लगा सकती हैं। आप न सिर्फ कुर्ती के घेरे, नेक व स्लीव्स पर भी बेल लगा सकती हैं। अगर आप कुर्ती के साथ प्लाजो, सलवार या फिर हैवी दुपट्टा वियर करना चाहती हैं, तो आप लेस से हैवी डिजाइन भी बना सकती हैं। आप कुर्ती के घेरे पर गोटा की 3 से 4 लेयर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कट वर्क कुर्ती घेरा डिजाइन

Cut work kurti designs

आप अपनी सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए घेरे पर कटिंग वर्क करवा सकती हैं। क्योंकि आजकल कटिंग वर्क के अलग-अलग पैटर्न के कुर्ती के घेरे डिजाइन ट्रेंड में हैं। लेकिन अगर आप डेली वियर में कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो सिंपल कुर्ती का घेरा रख सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स

हमें उम्मीद है कि आपको कुर्ती स्लीव्स के ये ट्रेंडी डिजाइन पसंद आए होंगे। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड जानने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik and Amazon)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।