
हर साल की तरह इस साल भी अधिकतर महिलाएं अक्षय तृतीया के खास पर्व को मनाने के लिए श्रृंगार कर अपनी खूबसूरती को दोगुना करने का प्रयास करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अक्षय तृतीया पर अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो यह खबर बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट सूट के डिजाइंस बताएंगे, जो अक्षय तृतीया पर पहनने के लिए परफेक्ट है।
इस साल अक्षय तृतीया वाले लुक को अट्रैक्टिव और बेहतर बनाने के लिए आप इस खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड राउंड नेक अनारकली सूट को पहन सकती हैं। यह सूट आपके अक्षय तृतीया लुक को गॉर्जियस तो बनाएगा ही, बल्कि आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करेगा। इस तरह का सूट गर्मी के मौसम में पहनने के लिए भी एक सही विकल्प हो सकता है, जो आपको कम्फर्ट लुक भी देगा।

अक्षय तृतीया वाले दिन आप सफेद कॉटन ब्लेंड कुर्ता सेट को पहनकर किसी भी देव स्थल पर जा सकती हैं। ऐसे सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और यह अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के सूट को पहनकर फैशन की दुनिया में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। ऐसे सूट के साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

त्योहार हो और महिलाएं एक से एक खूबसूरत सूट न पहने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अगर आप भी इस साल अक्षय तृतीया के खास मौके पर सूट पहनने वाली हैं, तो अपने सूट वाले लुक को और खास बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत वी नेक ब्राउन डॉट कुर्ता सेट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे सूट के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो खास कर गर्मी में पहनने के लिए भी बेस्ट रहेंगे।

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अक्षय तृतीया वाले लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड नॉच नेक अनारकली सूट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे सूट मिल जाएंगे। इसके साथ आप मिनिमल मेकअप कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

अक्षय तृतीया पर पहनने के लिए अगर आप भी सूट की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत रेयॉन विस्कोस एम्ब्रॉयडरी अनारकली कुर्ता पैंट सेट परफेक्ट रहेगा। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे सूट मिल जाएंगे। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज और मेकअप कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Angrakha Suit Designs: शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं अंगरखा सूट, जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : myntra/GoSriKi/THE FAB FACTORY/SZN/Aaghnya/amazon/GoSriKi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।