Thu Apr 16, 2026 | Updated 01:59 AM IST
gold jhumki latest designs you can buy on akshaya tritiya

Gold Jhumki Designs: अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें सोने की झुमकी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अक्षय तृतीया का त्यौहार इस बार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रही हैं, तो सोने की झुमकी के इन लेटेस्ट डिजाइंस पर नजर डालिए।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 18:06 IST

सोना खरीदने और पहनने का चाव लगभग सभी महिलाओं को होता है। सोने के गहने न केवल खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं, बल्कि ये निवेश का भी अच्छा तरीका माने जाते हैं। खासकर, त्यौहारों के मौके पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाएगा। अगर आप भी इस खास दिन पर सोने का कोई गहना खरीदने की सोच रही हैं, तो इस बार आप सोने की झुमकी खरीद सकती हैं। यहां हम आपके लिए गोल्ड झुमकी के लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस अक्षय तृतीया पर खरीद सकती हैं। इसके साथ जानिए इन्हें खूबसूरत लुक देने के कुछ अन्य टिप्स।

झूमर डिजाइन झुमकी

jhumar design jhumki
झूमर के डिजाइन वाली झुमकी आजकल काफी ज्यादा चलन में है। इसमें लगी चेन को आप अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करवाकर पहन सकती हैं। चाहें तो इसके साथ आप मैचिंग गले की चेन स्टाइल वाला नेकलेस भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की झुमकी बहुत स्टाइलिश लगेंगी और आप अक्षय तृतीया के मौके पर इन्हें खरीद सकती हैं।

पीकॉक डिजाइन झुमकी

peacock design jhumki
मोर के डिजाइन वाली झुमकी एवरग्रीन मानी जाती हैं। इसमें आपको अलग-अलग साइज और कारीगरी वाली झुमकी भी मार्केट में देखने को मिल जाएंगी। साड़ी हो या सूट, इसे आप किसी भी तरह के ट्रेडिशनल लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। झुमकी का साइज आप अपने चेहरे की शेप के अनुसार ही चुनें ताकि ये आपके फेस को सूट करे।

यह भी पढ़ें- हर नई ब्राइड के पास होने चाहिए चांदी की झुमकी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

स्टोन डिजाइन झुमकी

stone design jhumki
झुमकी में फैंसी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इस तरह के हैवी स्टोन वर्क डिजाइन की गोल्ड झुमकी आपके लुक में जान डालने का काम करेंगी। इस तरह के लुक वाली झुमकी आप साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। शादी या पार्टी के लिए यह लुक बेस्ट रहेगा। गले में आप चेन या कोई लाइटवेट नेकपीस पहन सकती हैं।

चेन डिजाइन झुमकी

chain style jhumki
हैवी लुक में इयररिंग्स का ये डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न लुक देने का काम करेगा। इसमें आप चाहें तो मोती भी लगवा सकती हैं। वहीं इस तरह की झुमकी हर फेस शेप पर बेहद खूबसूरत लुक देने का काम करती है। ये स्टेटमेंट इयररिंग है, ऐसे में इसके साथ आपको नेकपीस की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

 

अगर आपको सोने की झुमकी के ये नए डिजाइंस पसंद आये हो और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहते हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Myntra,ajio, rubans, jewellerylovers.co

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।