
किसी भी खास फंक्शन या मौके पर पहनने के लिए अगर आप भी एक से एक आउटफिट शामिल कर अपने लुक को स्टाइलिश बनती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले सलवार सूट बताएंगे, जो किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडी सलवार सूट के डिजाइंस के बारे में।
अधिकतर महिलाएं फेस्टिवल और खास फंक्शन में ट्रेडिशनल और एथनिक आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी किसी खास मौके पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो अब आप इस तरह के डार्क ब्लू पटियाला सलवार सूट को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे सलवार सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में है।

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह के सलवार सूट को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के स्क्वायर नेक ब्लेंड सिल्क सलवार सूट के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं, जिसे आप नजदीकी बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या आपको इस तरह का सूट रेडीमेड भी मिल सकता है।

अगर आपके घर पर कोई छोटा-मोटा फंक्शन है और आप उस फंक्शन में पहनने के लिए खूबसूरत सूट की तलाश में हैं, तो अब अनारकली या कुर्ता प्लाजो सेट पहनने के बजाय आप इस तरह के ऑफ व्हाइट धोती स्टाइल सलवार सूट को शामिल कर सकती हैं। ऐसा सलवार सूट आपको गॉर्जियस लुक देने में मदद करेंगे। इन दिनों इस तरह के सलवार सूट का काफी क्रेज भी महिलाओं में देखा गया है।

यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs: क्लासी लुक के स्टाइल करें ये कॉटन सलवार सूट, देखें 3 डिजाइंस
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत पिंक एंड ब्लू प्रिंटेड सलवार सूट भी सही रहेगा, जिसे आप किसी भी खास मौके के दौरान पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आप चाहें तो ऐसे सलवार सूट में अपने हिसाब की नेकलाइन भी बनवा सकती हैं। इसे आप टेलर से फोटो दिखाकर बनवा सकती हैं और इसके साथ कुछ एसेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

अगर आप किसी ऐसे फंक्शन में जा रही हैं, जहां आपको ट्रेडीशनल आउटफिट पहनना है, तो आपके लिए यह सिंपल लाइट पिंक सलवार सूट बेस्ट रहेगा। यह ना ज्यादा हैवी है एयर ना ही ज्यादा लाइट है। इसे आप किसी भी घास मौके पर पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना बनाने में मदद करेगा। इसके साथ आप मैचिंग इयररिंग्स और नेकलेस सेट शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs: न्यू लुक के लिए ये 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले सलवार सूट करें स्टाइल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/Label Shaurya Sanadhya/NUHH/flipkartYASHIKA/sheetalbatra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।