Wed Mar 18, 2026 | Updated 12:06 PM IST
herzindagi
image

Afghani Suit For Women: ईद पर शरारा हुआ पुराना, अब ट्राई करें ये लेटेस्ट 'अफगानी सूट'; कंफर्ट के साथ मिलेगा ट्रेंडी लुक

Afghani Suit For Women:  अगर आप भी इस साल ईद के खास मौके पर अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने का सोच रही हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट अफगानी सूट बतांएगे, जिन्हें पहनकर आप ईद वाले लुक को खास बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 14:34 IST

फैशन के इस बदलते दौर में अधिकतर महिलाएं अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हर तरह के प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप इस साल ईद के खास मौके पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही है, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे लेटेस्ट अफगानी सूट के डिजाइंस बताएंगे, जो ईद पर पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे।

फ्लोरल प्रिंटेड नॉच नेक अफगानी सलवार सूट

ईद के खास मौके पर अगर आप भी भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए फ्लोरल प्रिंटेड नॉच नेक अफगानी सलवार सूट डिजाइन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह के सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो खासकर ईद के मौके पर पहनने के लिए सही रहेंगे।

1 - 2026-03-17T130511.774

थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाला ए-लाइन अफगानी सलवार सूट

अगर आपने भी ईद की तैयारी करना शुरू कर दी है, लेकिन आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब एक जैसे शरारा या कुर्ता प्लाजो पहनने के बजाय आप यह लेटेस्ट थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाला ए-लाइन अफगानी सलवार सूट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के अफगानी सूट को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी आपको ऐसे सूट के डिजाइंस मिल जाएंगे।

3 - 2026-03-17T130515.565

फ्लोरल प्रिंटेड मैंडरिन कॉलर अफगानी सलवार सूट

ईद के फेस्टिवल पर अगर आप ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करने का सोच रही हैं, तो आप इस खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड मैंडरिन कॉलर अफगानी सलवार सूट को बनवा सकती हैं या रेडीमेड खरीद कर शामिल कर सकती है। ऐसे शूट आपके ईद वाले लुक को शानदार और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे साथ ही खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

2 - 2026-03-17T130516.781

यह भी पढ़ें- Salwar Suit Designs: न्यू लुक के लिए ये 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले सलवार सूट करें स्टाइल

प्रिंटेड रेगुलर प्योर कॉटन अफगानी सलवार सूट

इन दिनों अफगानी सूट अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल ईद पर कुछ डिफरेंट पहनने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह के प्रिंटेड रेगुलर प्योर कॉटन अफगानी सलवार सूट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे सूट डिजाइंस न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देंगे, बल्कि इसे पहनकर आप भीड़ से हटकर भी नजर आएंगी।

5 - 2026-03-17T130514.216

स्ट्रेट कुर्ती अफगानी सलवार सूट

आपके लिए स्ट्रेट कुर्ती अफगानी सलवार सूट भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपके पूरे लुक को स्टाइलिश बनाएंगे, बल्कि आपके चेहरे की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे। इस तरह के लेटेस्ट सूट को आप ईद के खास मौके पर पहनकर अपने त्यौहार को खास बना सकती हैं। इसे आप ईद के अलावा किसी खास फंक्शन पर भी पहन सकती हैं। 

4 - 2026-03-17T130513.112

यह भी पढ़ें- Farshi Salwar Suit Designs: ये 3 तरह के फर्शी सलवार सूट करें स्टाइल, देखें डिजाइंस 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/Amayra/Varanga/Chhabra 555/shree jeenmata collection

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।