Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:03 AM IST
Latest Chain Design For Akshay Tritiya

Silver Chain Designs for Daughter: अपनी बेटी के लिए Akshaya Tritiya पर खरीदें चांदी की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Chandi Ki Chain Ke Designs: अगर आप भी इस साल अक्षय तृतीया के खास मौके पर अपनी बेटी को चांदी की चेन देना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर चांदी की चेन डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 17:56 IST

Chandi Ki Chain Ke Designs: अक्षय तृतीया के मौके पर लोग सोना और चांदी की खरीदारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी अक्षय फल देती है। अक्सर लोग इस दिन सोना या चांदी खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप इस खास मौके पर अपनी बिटिया रानी के लिए कुछ सुंदर उपहार खोज रही हैं, तो चांदी की चेन दे सकती हैं। आजकल बाजार में ट्रेंडी चांदी की चेन के डिजाइंस मौजूद हैं, जो हर उम्र की लड़कियों पर खूब जंचते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चांदी की चेन की लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं।

फूल डिजाइन वाली चांदी की चेन (Floral Patterns Silver Chain Design)

Latest Chain Design For Akshay Tritiya

अगर आपकी लाडली को नेचर से प्यार है, तो आप फूल के डिजाइन वाली चांदी की चेन दे सकती हैं। चांदी की प्लेन चेन के बीच फ्लावर का पेंडेट लगवा सकती हैं या फिर चेन के बीच-बीच में फूल के छोटे-छोटे फूल बनवा सकती हैं। छोटी बच्ची हो या बड़ी या हर उम्र की लड़कियों पर बहुत ही क्यूट लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- Gold Pendant For Gift: एनिवर्सरी हो या बर्थडे, गिफ्ट करने के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट गोल्ड पेंडेंट; देखें डिजाइंस

स्टर्लिंग सिल्वर विद अमेरिकन डायमंड (Sterling Silver with American Diamond Chain Design)

Sterling Silver with American Diamond chain

अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो थोड़ा भारी और पार्टी-वियर लुक दे, तो स्टर्लिंग सिल्वर की चेन चुनें जिसमें छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड लगे हों। यह डिजाइन बिल्कुल सफेद सोने जैसा लुक देता है। किसी भी त्यौहार या शादी-ब्याह के मौके पर यह चेन आपकी बेटी के ड्रेसिंग स्टाइल में चार चांद लगा देगी।

हार्ट शेप पेंडेंट चेन (Heart Shape Silver Chain Design)

heart shape chain design

बच्चियों को हार्ट शेप लॉकेट वाली चेन पसंद आते हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए हार्ट शेप पेंडेट वाली चेन ले सकती हैं। पतली और चमकदार चांदी की चेन में छोटा सा हार्ट बहुत ही मासूम और प्यारा लुक देता है। यह डिजाइन इतना सुंदर होता है कि आपकी बेटी इसे रोजाना स्कूल या कॉलेज पहनकर भी जा सकती है।

बीड डिजाइन चेन (Bead Chain Design )

Bead silver Chain Design

अक्षय तृतीया के मौके पर अपनी बेटी को चांदी की बीड वाली चेन गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें चांदी के छोटे-छोटे गोल मोतियों को एक पतली तार या कनेक्टर के जरिए आपस में जोड़ा जाता है। ये डॉट्स पूरी चेन में एक समान दूरी पर होते हैं। यह दिखने में बहुत ही स्लीक और मॉडर्न लगती है। इन दिनों मार्केट में कट-बॉल चेन भी मिलती है, जिसमें उन डॉट्स या बॉल्स को हल्का सा काटा जाता है ताकि वे रोशनी में हीरे की तरह चमकें।

इसे भी पढ़ें- Gold Disco Chain Designs: अक्षय तृतीया पर अपने लिए खरीदें 1.50 ग्राम सोने की डिस्‍को चेन, यहां देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।