
एनिवर्सरी हो या फिर बर्थडे गिफ्ट अधिकतर महिलाएं अपनी किसी सखी को क्या गिफ्ट करें इस बात को लेकर परेशान रहती हैं। अगर आप भी गिफ्ट में क्या दें इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो आप अपने किसी भी खास परिजीत को या बहू-बेटी को कुछ लेटेस्ट हल्के गोल्ड पेंडेंट गिफ्ट कर सकती हैं। आज इस खबर के जरिए हम आपको लेटेस्ट और लाइटवेट गोल्ड पेंडेंट के डिजाइंस बताएंगे, जो गिफ्ट करने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
अपने किसी खास को गिफ्ट में देने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत स्क्वायर शेप फिलीग्री वर्क गोल्ड पेंडेंट को शामिल कर सकती हैं। इसे आप गिफ्ट में देने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से सेम डिजाइन खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में सुनार की दूकान पर भी ऐसा पेंडेंट मिल जाएगा।

आप चाहें तो इस तरह के खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन गोल्ड पेन्डेन्ट को भी अपनी खास दोस्त या सखी को गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं, जो गिफ्ट करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

अगर आप अपनी नई नवेली बहू को उपहार में देने के लिए कोई खास चीज तलाश रही हैं, तो अब आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी बहू के लिए इस तरह का खूबसूरत लाइटवेट रेड एंड ग्रीन स्टोन मैंगो शेप पेंडेंट खरीद सकती हैं। ऐसे पेंडेंट डिजाइन आपकी बहू को बहुत पसंद आएंगे और यह गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
-1775568624256.jpg)
आप चाहें, तो गिफ्ट करने के लिए अपनी बहू को इस तरह का खूबसूरत लाइटवेट फ्लोरल एंड लीफ डिजाइन पेंडेंट भी दे सकती हैं। ऐसे पेंडेंट डिजाइन न सिर्फ आपकी बहू या बेटी की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि उनके लिए यह एक खास और यादगार तोहफा हो सकता है। इस तरह के तोहफे आप जिसे देंगी वह देखते ही खुश हो सकता है।
-1775568679904.jpg)
अगर आप अपनी किसी परिचित के यहां जा रही हैं और किसी खास मौके पर उसे उपहार देना चाहती हैं, तो आप उसे यह लाइटवेटसर्कुलर फ्लावर पेंडेंट डिजाइन भी गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे आप अपने बजट में खरीदकर परिचित को गिफ्ट कर सकती हैं। यह पेंडेंट आपको सुनार की दूकान पर आपके बजट में मिल सकता है।
-1775568692364.jpg)
यह भी पढ़ें- Lightweight Gold Chain For Women: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देगी सोने की लाइटवेट चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आप किसी खास महिला को या अपनी दोस्त को कुछ गिफ्ट करने का सोच रही हैं, तो अब आप अपने बजट में इस तरह के हार्ट शेप मंगलसूत्र स्माल पेंडेंट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो गिफ्ट में देने के लिए भी एक सही विकल्प हो सकते हैं।
-1775568709547.jpg)
आप चाहें, तो उपहार में देने के लिए इस तरह के खूबसूरत फिलीग्री वर्क स्माल गोल्ड पेंडेंट को भी चुन सकती हैं। ऐसे गोल्ड पेंडेंट डिजाइंस को आप नजदीकी बाजार में सुनार के यहां फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको इस तरह की डिजाइन मिल जाएगी। ऐसे पेन्डेन्ट को आप गिफ्ट कर उसे खुश कर सकती हैं।
-1775568732630.jpg)
यह भी पढ़ें- Gold Pendant Designs: 1 ग्राम से भी कम सोने में बन जाएंगे ये गोल्ड पेंडेंट, डेली वियर में देंगे स्टाइलिश लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Morvi Jewels/Aastha Lakhan Panday/siddhiimpex226/iamcd girl/Raihan Sheikh/LAKSHMI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।