
Gold Chain For Girls: अक्षय तृतीया का दिन सोना खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है, मगर सोने के भाव बहुत बढ़े हुए हैं। ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप अपने लिए कुछ हल्का, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली खरीदने की सोच रही हैं, तो 8 कैरेट गोल्ड में 1.50 ग्राम वाली डिस्को चेन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आजकल महिलाएं भारी ज्वेलरी के बजाय हल्की और डेलीवियर पहनने वाली ज्वेलरी को ज्यादा पसंद कर रही हैं, ऐसे में डिस्को चेन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यह न केवल देखने में सुंदर होती है, बल्कि हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाती है।
मार्केट में आपको 1 ग्राम से लेकर 2 ग्राम तक की गोल्ड डिस्को चेन में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार इन्हें चुन सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही ट्रेंडी और खूबसूरत डिजाइंस के बारे में, जो इस अक्षय तृतीया पर खरीदने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
अगर आपको थोड़ा मॉर्डन लुक पसंद है, तो लाइटवेट गोल्ड में आपको डबल लेयर डिस्को चेन मिल जाएंगी। इनमें से कुछ में आपको पेंडेंट अटैच्ड मिलेगा वहीं कुछ में आपको सिंपल मिलेंगी। आप इस तरह की चेन डेलीवियर के साथ कैरी कर सकती हैं और एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरी के कपड़ों के संग पहन सकती हैं।

अगर आपको थोड़ा बोल्ड और स्टेटमेंट लुक पसंद है, तो मोटी गोल्ड डिस्को चेन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की चेन मोटी होती है और इसमें ट्विस्ट का साइज थोड़ा बड़ा होता है, जिससे आपकी नेकलाइन हाइलाइट होती है। यह डिजाइन खासतौर पर पार्टी या फेस्टिव मौकों के लिए अच्छी रहती है। बेस्ट बात तो यह है कि आप इसे बिना किसी पेंडेंट के भी पहन सकती हैं।

अगर आप मिनिमल और एलीगेंट ज्वेलरी पसंद करती हैं, तो पतली गोल्ड डिस्को चेन आपके लिए परफेक्ट है। यह बहुत हल्की होती है और डेलीवियर के लिए सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल मानी जाती है। इस तरह की चेन ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए एकदम सही रहती है। इसकी खास बात यह है कि यह हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।

डबल लेयर वाली गोल्ड डिस्को चेन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसमें दो पतली चेन को एक साथ ट्विस्ट किया जाता है, जिससे यह थोड़ा हैवी और स्टाइलिश लुक देती हैं। अगर आप बिना ज्यादा वजन के लेयर्ड ज्वेलरी का लुक पाना चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसे आप खास मौकों पर पहन सकती हैं या किसी सिंपल ड्रेस के साथ स्टाइल करके अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Minimal Jewellery Designs: हर आउटफिट के साथ अच्छी लगेंगी मिनिमल ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

आजकल मार्केट में डिस्को बीड्स के साथ लॉक डिजाइन वाली चेन भी काफी पसंद की जा रही है। इसमें चेन का एक हिस्सा तो लॉक चेन वाला होता है और दूसरा ट्विस्ट रहता है। आप इसमें एक छोटा सा पेंडेंट भी पहन सकती हैं, जो इसे थोड़ा यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो सिंपल ज्वेलरी में भी थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं।

अगर आप ट्रेडिशनल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो मोती के साथ बनी गोल्ड डिस्को चेन एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें छोटे-छोटे पर्ल और गोल्ड डिस्को बीड्स का कॉम्बिनेशन होता है, जो इसे बेहद खूबसूरत और रॉयल बनाता है। यह डिजाइन खासतौर पर एथनिक आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छी लगती है।
यह भी पढ़ें- Chandi Ke pendant: सादगी में भी दिखेगा 'रॉयल ग्रेस', रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं चांदी के ये ट्रेंडी पेंडेंट

इस अक्षय तृतीया पर अगर आप अपने लिए कुछ खास खरीदना चाहती हैं, तो 1.50 ग्राम गोल्ड डिस्को चेन के ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर ट्राई करें। जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। हरजिंदगी से ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।